शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय कवि संगम की राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है प्रतियोगिता में भाग लेना डॉ.गिरिधर राय

निप्र, कोलकाता : राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल सेंट्रल कोलकाता इकाई का श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रथम सत्र डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुआ। शिक्षक दिवस के दिन आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों को आभार व्यक्त करते हुए हुई।
जिलाध्यक्ष रामाकांत सिन्हा की राम वंदना से पूरा वातावरण राममय हो गया। प्रान्तीय सह-संयोजिका व जिला महामंत्री स्वागता बसु जी ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन पुष्पा साव ने किया। प्रिया साव ने बड़ी कुशलता से प्रतिभागियों के समय का रिकार्ड रखा।

श्यामा सिंह, डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, सुषमा राय पटेल जैसे पारखियों ने कुशलता पूर्वक निर्णायक की भूमिका निभाई। कुशाल तिवारी, दीपा गुप्ता, पूनम भगत, आकांक्षा साव, विश्वरूप शाह, परीक्षित गौंड, मोनू यादव, निशा गोस्वामी, निशा राजभर, हिमाद्रि मिश्रा, निखिता पाण्डेय, रेशमी सेन शर्मा, आलोक चौधरी, डॉ. सीमा जैसे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रतियोगिता के उपरान्त निर्णायकों ने अपने वक्तव्य रखे और इसी के साथ जिला अध्यक्ष रामाकान्त सिन्हा, प्रान्तीय संयोजक देवेश मिश्रा, प्रान्तीय मंत्री बलवंत सिंह गौतम, प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह ने अपने-अपने अभिभाषण द्वारा सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया।

प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय ने आपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है प्रतियोगिता में भाग लेना। उन्होंने प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने के लिए जिले के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उनके शब्दों ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
प्रान्तीय सह-संयोजिका एवं जिला महामंत्री स्वागता बसु ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक पाण्डेय एवं जूही मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत मे आलोक कुमार चौधरी के भाव विभोर करने वाली राम धुन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *