Dead

मालदा || महानंदा नदी से अज्ञात युवक का गला कटा शव बरामद

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मालदा। महानंदा नदी से अज्ञात युवक का गला कटा शव बरामद किया गया है। मालदा इंग्लिशबाजार नगरपालिका के 21 नंबर वार्ड गोएशपुर इलाके में नदी से शुक्रवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेक दिया।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को नदी में देखा जिसके बाद इसकी सूचना इंग्लिशबाजार थाने को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

लॉरी पलटने से युवक की मौत

कपड़ा लदी लॉरी पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार को जिले के इंग्लिशबाजार थाने के बढ़ापुकुर इलाके की है। मृतक युवक का नाम सद्दाम है। वह कालियाचक थाने के जलालपुर का रहने वाला था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर एक टोटो को बचाने के क्रम में कपड़ा लदी लॉरी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे लॉरी के खलासी का मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *