दुर्गापुर : हिंदी चेतना दौड़ संपन्न हुआ

दुर्गापुर। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा निर्धारित हिंदी चेतना दौड़ का आयोजन हुआ। भिरिंगी मोड़ से राम मोहन एवेन्यू स्थित राजेंद्र भवन तक 5.6 किलोमीटर इस दौड़ में डेढ़ सौ किशोर और युवा युवतियों ने भाग लिया। उपेंद्रनाथ मिश्रा, श्याम कुमार मंडल, बलराम चौधरी, सूरज मंडल, राकेश ओझा, चंद्रबली सिंह, जयप्रकाश झा दौड़ने वालों का पंजीकरण और नंबर, गंजी आदि वितरण करने की व्यवस्था में लगे थे। विश्वजीत मजूमदार, धर्मेंद्र यादव, जेपीएन ओझा, फरीदपुर थाना के प्रभारी मदन मोहन दत्त, राखी तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, राजू सिंह, दिनेश यादव, लालबाबू प्रसाद, अभिषेक जयसवाल, डॉ. प्रदीप यादव के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माला अर्पित और पुष्पांजलि देकर राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त किया और इस तरह स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया।

जेपीएन ओझा और धर्मेंद्र यादव ने झंडा दिखाकर दौड़ आरंभ किया। दौड़ पूरी होने के बाद राजेंद्र भवन में 10:30 बजे से दौड़ने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर- सीएमईआरआई के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर दिवेश शर्मा उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में सीएमईआरआई के अनुभाग अधिकारी संजीत कुमार, अनुवादक संजय मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता धृति जालान बनर्जी, संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप यादव, महासचिव धर्मेंद्र यादव, समन्वयक जेपीएन ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पुरूष वर्ग में बिक्रम बाउरी प्रथम, बिकास कुशवाहा द्वितीय, संजीत शर्मा तृतीय तथा महिला वर्ग में प्रिया कुमारी प्रथम, सुप्रिया धैर्य द्वितीय और सुल्ताना खातून तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों में सायमा खातून, तनुश्री कुमारी, प्रिंस कुमार सिंह और राजकरण पांडेय को प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र ट्राफी तथा ट्रैकसूट देकर पुरष्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र दिया गया। महासचिव धर्मेंद्र यादव ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक संबोधन दिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर दिवेश ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया तथा आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी।

डॉक्टर सत्यदेव ओझा कार्यकारी अध्यक्ष ने दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के इस तरह के कार्यक्रम को जारी रखने और इससे अधिक उन्नत बनाने का अपना संकल्प दोहराया। डॉ. प्रदीप यादव संयुक्त सचिव ने आगत सभी के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया तथा कार्यक्रम संपन्न होने की घोषणा की। कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने में संयुक्त सचिव श्वेता देब की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन समन्वयक जेपीएन ओझा की देखरेख में संपन्न हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *