Biman banerjee

संसद की सुरक्षा में चूक से सबक, बंगाल विधानसभा में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आदेश

कोलकाता। 2001 में पुरानी संसद पर हमले की बरसी पर नई संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में हुई चूक से बंगाल विधानसभा ने सबक ले ली है। विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने इस घटना के बाद राज्य सदन की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। बुधवार को हुई इस घटना के बाद विमान ने कहा कि बंगाल विधानसभा की सुरक्षा के लिए कई रिक्त पद हैं जिन पर तत्काल नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा का सत्र जब शुरू होता है तो कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक होती है। कई मामलों में कोलकाता पुलिस की सुरक्षा बेहद खास होती है। उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।बनर्जी ने बताया कि विधानसभा की अपनी अलग सुरक्षा होती है। उसमें कुछ पद रिक्त हैं।

उन पर तत्काल नियुक्ति का आदेश दिया गया है। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया है कि पूरे साल में करीब 50 से 60 दिनों तक विधानसभा चलती है। यहां सुरक्षा के लिए 20 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। पहले यह संख्या 60 थी। बुधवार को लोकसभा में हुई इस घटना के बाद अध्यक्ष ने एक बार फिर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान 'बेलुगा एक्सएल' कोलकाता हवाई अड्डे पर दोबारा उतारा गया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *