Pooja Hegde

दुबई के क्लब में पूजा हेगड़े की हुई बहस, फिर एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी!

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को लेकर हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दुबई में एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। इस खबर के आने के बाद से ही पूजा के फैंस काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में अब उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है।

टीम ने कहा-‘हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।’ पूजा हेगड़े ने अभी तक इसे लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है और इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं, लेकिन अब भारत लौट आई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार फिल्म सलमान खान कीकिसी का भाई किसी की जान में देखा गया था।फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और विजेंदर सिंह जैसे स्टार्स भी थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *