Parliament Security Breach || संसद की बढ़ाई गई सुरक्षा, केवल सांसदों के मिल रही एंट्री, जूते तक निकलवाए गए

नई दिल्ली। 13 दिसंबर को संसद में हुए बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन के बाद कम से कम 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान घुसपैठिये दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे। चार आरोपियों ने रंगीन धुआं छोड़ा और संसद के अंदर और बाहर नारेबाजी की। इस दौरान संसद टीवी के विजुअल में नीली जैकेट पहने एक व्यक्ति को सदन में बेंचों पर कूदते हुए देखा जा सकता है।

इसके तुरंत बाद लोकसभा की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र अग्रवाल ने सत्र स्थगित कर दिया था। वहीं इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय ने ली है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने 200 अधिकारियों की टीम तैयार की है, जिसमें 20 इंस्पेक्टर शामिल हैं।

देश की संसद के भीतर निचले सदन में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक की घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया. दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा में अचानक से कूद गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने अपने जूते में से स्मोक क्रैकर निकाला और स्प्रे करना शुरू कर दिया।

हालांकि समय रहते सुरक्षाबलों और सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। वहीं संसद भवन के बाहर हंगामा कर रहे एक महिला और युवती को पकड़ लिया गया। इस पूरे मामले में अभी तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि एक अन्य युवक फरार चल रहा है। पकड़े गए लोगों की पहचान सागर शर्मा, डी मनोरंजन, नीलम देवी, अमोल शिंदे और ललित झा और विक्की के रूप में हुई है।

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों पर UAPA के तहत मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी पुलिस ने कहा कि इस घटना की योजना छह लोगों ने मिल कर बनाई थी और ये चारों लोग उसी समूह का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा सांसद के नाम पर बनवाया था विजिटर पास
जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से सागर शर्मा और डी मनोरंजन ने विजिटर पास बनवाया था। सदन में कूदे दोनों युवकों में से एक इंजीनियरिंग का छात्र है जबकि दूसरा युवक पेशे से इंजीनियर है। बुधावर शाम को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई, जिसमें सीआइएसएफ, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *