भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति का माध्यम है भाषा !!

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : मानव मन की भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति का माध्यम है भाषा। इस मामले में संकीर्णता के लिए कोई स्थान नहीं है। उदार मन से हम इसके लक्ष्यों को सहजता से प्राप्त कर सकते हैं। खड़गपुर रेल मंडल के हिंदी सप्ताह समापन समारोह में यह बात वक्ताओं ने कही।

मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार तथा राजभाषा अधिकारी श्रेया शांडिल्य के मार्गदर्शन में विगत 13 से 17 सितंबर तक हिंदी सप्ताह मनाया गया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं जैसे निबंध, कविता लेखन और सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महिलाओं के लिए विशेष रूप से हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं कोविड नियमों का पालन करते हुए ऑन लाइन आयोजित की गई। समापन समारोह में डीआरएम मनोरंजन प्रधान और सर्वो अध्यक्ष प्रिया प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रिया प्रधान ने राजभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुंदर कविता का पाठ किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमला कांत पाठक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी श्रेया शांडिल्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *