ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान के लिए संतोष पटेल का नाम चयनित

नई दिल्ली : हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्यिक संस्था साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर प्रति वर्ष लेखकों के साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान से दस साहित्यकारों को सम्मानित करती है। इस बार इस सम्मान के लिये भोजपुरी सह हिन्दी के विद्वान भोजपुरी जन जागरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संतोष पटेल के नाम का चयन किया गया है। इस खबर को सुनकर भोजपुरी जगत में खुशी का माहौल है। संतोष पटेल को मिले इस सम्मान के लिए देश भर से लोग बधाई दे रहे हैं।

इस सम्मान के लिये भोजपुरी जन जागरण पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष माननीय रामपुकार सिंह ने उन्हें तहे दिल से बधाई देते हुए उनके भविष्य की मंगल कामनायें व्यक्त किये है।विदित हो कि मूल रुप से चम्पारण बिहार के रहने वाले संतोष पटेल वर्तमान में दिल्ली सरकार में कार्यरत हैं। इनकी कलम लगातार साहित्य के विभिन्न विधा में चल रही है। इनकी प्रकाशित पुस्तक “जारी है लड़ाई” समेत अन्य कृत्यों के लिए यह सम्मान इन्हें दी जा रही है जो कि 17 नवम्बर 2021 को प्रदान की जाएगी। पिछले वर्ष इन्हें डाॅ० व्रजलाल वर्मा सम्मान और लोकमंच दिल्ली द्वारा कबीर साहित्य सम्मान – 2021 इसी पुस्तक के लिए मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *