कोलकाता : कैब में महिला चालक से अश्लील आचरण, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला ऐप कैब चालक से चलती गाड़ी में अश्लील आचरण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम सौरभ सिंह है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ को गरियाहाट थाने की पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार सुबह 11:00 बजे सौरभ सिंह एयरपोर्ट पर उतरा था और वहां से ऐप कैब बुक किया था। उसे एक होटल जाना था।

कैब चालक एक महिला थी। उसने बताया है कि गाड़ी में चढ़ने के बाद से ही सौरव लगातार उसके साथ अश्लील बातें करने की कोशिश कर रहा था। वह इतना हद तक परेशान कर रहा था कि महिला चालक ने उसे बिना भाड़ा दिए कैब से उतर जाने को कहा। लेकिन तब उसने माफी मांग कर बात खत्म कर दी थी।

इसके बाद वह होटल पहुंचने पर लगातार महिला चालक को अश्लील मैसेज और कॉल करने लगा। तब पीड़िता ने वेस्ट बेंगाल ऑनलाइन कैब ऑपरेटर्स गिल्ड को इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *