IMG 20230910 WA0004

एक विद्रोही और बागी महिला की सच्ची कहानी है फ़िल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी”

अनिल बेदाग, मुंबई : आदमी ने नियम बनाये, आदमी ने लागू किये, औरत तो बैचारी पालन करती आ रही है, उनमे से एकाध औरत ने की अपने मन की, तो हो गई वो बुरी, वो एकाध औरत मैं हूँ। हर महिला का प्रतिबिंब है “प्यारी” क्योंकि वास्तव में ‘हर नारी है प्यारी’। ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस असाधारण पिक्चर की पहली झलक आज आउट कर दी गई है। इस फर्स्ट ग्लिम्पस में डॉली तोमर का अलग सा अवतार और रूप देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हैं। इस पहली झलक में डॉली तोमर दौड़ती हुई दिख रही हैं, अब तो यह रहस्य 27 अक्टूबर को खुलेगा कि वह क्यों भाग रही हैं।

मगर इस पहली झलक ने दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर एक उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है। सदियों से भारतीय महिलाएं समाज और दबंग पुरुषों के सख्त सुलूक की वजह से पिंजरे में कैद पक्षी की तरह ज़िंदगी गुजारती आ रही हैं। लेकिन तेजी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन के कारण अब महिलाओं का विद्रोह उतना मुश्किल नहीं रह गया है जितना पहले हुआ करता था।

यह भी पढ़ें:  19 जून : आज का राशिफल जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

आज की औरत झूठे रीति-रिवाजों की सभी जंजीरों को तोड़कर अपने सपने, चाहत और सम्मान के साथ जीने के लिए उड़ान भरने को तैयार है। ऐसी ही एक विद्रोही और बागी महिला की कहानी है “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी”। यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” हर महिला के छिपे हुए और अनकहे दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है। वर्सटाइल ऎक्ट्रेस डॉली तोमर ने इसमें शीर्षक भूमिका निभाई है। फ़िल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कई टीवी धारावाहिकों और म्युज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुकी ऎक्ट्रेस डॉली तोमर ने इस महिला प्रधान फ़िल्म में प्यारी का टाईटल रोल बड़ी शिद्दत से निभाया है। यही वजह है कि यह फ़िल्म दुनिया भर के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित की गई है जहां इसे अवार्ड्स से नवाजा गया है।

इस चुनौतीपूर्ण किरदार को जीने वाली अदाकारा डॉली तोमर का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर बेस्ड इस फ़िल्म की शूटिंग का भोपाल में अनुभव बड़ा प्रभावी और यादगार रहा। फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” सच्ची घटना पर आधारित लिखे एक नॉवेल पर बेस्ड है। इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें:  गूगल पर कैटरीना कैफ बनी नंबर-1

इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर कल्पना राजपूत, अमित गुप्ता और सह निर्माता रहमान अली, राजाराम पाटीदार और खुर्रम सय्यद हैं, क्रिएटिव प्रोड्यूसर सय्यद हुसैन हैं। फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में डॉली तोमर, बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया, रजनीश दुबे और सत्या अग्निहोत्री हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मनुष्य जन्म से अनगढ़ है, उसे पशुत्व से दूर करने का काम संस्कृति करती है - प्रो. शर्मा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 8 =