Images 2022 12 26T192036.412

कोलकाता : मोमबत्ती की लौ से झुलसी बच्ची, बचाने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

कोलकाता। चर्च में मोमबत्ती की लौ की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। यह घटना कस्बा के टैगोर पार्क स्थित एक चर्च में घटी। घायल बच्ची की उम्र दस साल है। वह कस्बा की ही निवासी है। क्रिसमस की रात बच्ची अपने परिवार के साथ स्थानीय चर्च में गई थी, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक उस समय क्रिसमस के मौके पर चर्च में आगन्तुक मोमबत्तियां जला रहे थे। बच्ची वहीं खड़ी होकर तस्वीरें ले रही थी। पुलिस का मानना है कि बच्ची के कपड़ों में दुर्घटनावश मोमबत्ती की लौ से आग लग गई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग फैल गई। मौके पर कस्बा थाना के एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे। बच्ची को जलता देख वह उसे बचाने के लिए आगे बढ़े।

आग बुझाते समय उसका हाथ जल गया। हालांकि पुलिस के सूत्रों के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी की हालत फिलहाल स्थिर है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, झुलसी बच्ची को पहले इलाज के लिए बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मानिकतला ईएसआई ले जाया गया। फिलहाल वहां बच्ची का इलाज किया जा रहा है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय बलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  सारधा में जमाकर्ताओं के रुपये लौटाने के लिए कमेटी गठित कर सकता है कलकत्ता हाईकोर्ट
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *