वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. नम्रता शर्मा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

कोलकाता हिन्दी न्यूज। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने गुवाहाटी, असम निवासी महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2014 में असम की लोकसभा प्रत्याशी वरिष्ठ  समाजसेविका डॉ. नम्रता शर्मा की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है।

क्षेत्र वासियों ने डॉ. नम्रता को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की एवं समस्याओं के समाधान की अपेक्षा की है। डॉ. नम्रता शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह उत्तर मध्य रेलवे के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु वह हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *