खड़गपुर : गुरु संदीपनी शाखा के सदस्यों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

खड़गपुर संवाददाता। स्थानीय सामाजिक संस्था गुरु संदीपनी शाखा के सदस्यों द्वारा रक्षा बंधन उत्सव शहर के विभिन्न बस्तियों में आम लोगों के हाथों में राखी बांध कर मनाया गया। इस दौरान लोगों के बीच में मिठाई का वितरण भी किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक ललित गुप्ता और संजीव मजूमदार आदि उपस्थित थे। संस्था के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक सदैव सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं।

लॉकडाउन के समय भी शाखा के स्वयंसेवकों ने हजारों घरों में भोजन पहुंचाने का कार्य किया। बारिश हो या बाढ़ आए स्वयंसेवक सदैव समाज की मदद और उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं। गुरु संदीपनी शाखा 2018 से सदैव चल रही है और स्वयंसेवक सामाजिक जिम्मेदारी को पालक के रूप में संभाल रहे हैं। आशा करते है कि आने वाले दिनों में हम और भी इस तरह के कार्यक्रम लोगों के बीच में करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *