Images 2021 12 04T003423.660

Junior Hockey World Cup : भारत का सपना तोड़ जर्मनी फ़ाइनल में, खिताबी टक्कर अर्जेंटीना से

भुवनेश्वर। छह बार के विजेता जर्मनी ने गत चैंपियन भारत को दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को 4-2 से पराजित कर जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया जहाँ उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा जिसने पहले सेमीफाइनल में फ़्रांस को मुकाबला गोलरहित बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराया। जर्मनी ने कलिंगा स्टेडियम में पहले हाफ में चार गोल की बढ़त के साथ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी। जर्मनी अब आठ साल बाद अपना पहला खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गया है।

जर्मनी ने अपने छह खिताबों में से आखिरी खिताब 2013 में नयी दिल्ली में जीता था। उसके बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में लखनऊ विश्व कप में तीसरा स्थान रहा था। जर्मनी आठवीं बार फ़ाइनल में पहुंचा है। भारतीय टीम इस हार के बाद अब कांस्य पदक के लिए पांच दिसम्बर को फ़्रांस से भिड़ेगी। पहले दो क्वार्टर के मुकाबले तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और जर्मनी 4-1 से आगे रहा। भारत ने आखिरी क्वार्टर के 49वें मिनट में एक और गोल जरूर किया लेकिन यह जर्मनी को फ़ाइनल में जाने से रोकने के लिए काफी नहीं था।

यह भी पढ़ें:  आरजी कर मामले में CBI पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जांच में ‘ढीले रवैये’ पर उठाए सवाल

अंतिम परिणाम 4-2 से जर्मनी के पक्ष में रहा। भारत ने क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से हराया था लेकिन वह इस प्रदर्शन को जर्मनी के खिलाफ नहीं दोहरा पाया। दूसरी तरफ जर्मनी ने स्पेन को मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद शूट आउट में 3-1 से पराजित किया था लेकिन सेमीफाइनल में उसने अपने खेल का स्तर ऊंचा करते हुए मेजबान टीम की खिताब बचाने की उम्मीदों को तोड़ दिया। पहले सेमीफाइनल में निर्धारित समय तक मुकाबला गोल रहित बराबर रहने के बाद अर्जेंटीना ने 3-1 से बाजी मार ली।

अर्जेंटीना की तरफ से शूट आउट में लुसियो मेंदेज, बतिस्ता कापुरो और फ्रांको अगस्तिनी ने गोल दागे जबकि फ़्रांस का एकमात्र गोल कप्तान टिमोथी क्लेमेंट ने किया। दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी ने पहले 25 मिनट तक चार गोल दागकर कलिंगा स्टेडियम में बैठे भारतीय समर्थकों को खामोश कर दिया था।भारत की तरफ से दो गोल सुदीप चिरमाको ने 25वें और बॉबी सिंह धामी ने 49वें मिनट में किये। जर्मनी ने 15वें मिनट में गोल कर बढ़त बनायी। भारत अभी इस झटके से संभल भी नहीं पाया था कि जर्मनी ने 21वें, 24वें और 25वें मिनट में तीन गोल दागकर भारत को स्तब्ध कर दिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  महिषादल : ग्रामीण चिकित्सकों को मिले चिकित्सा कर्मी के रूप में सरकारी मान्यता

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  09 अप्रैल 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =