जलपाईगुड़ी : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के एक भाजपा नेता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना की थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। मैनागुड़ी पुलिस ने गिरफ्तार भाजपा नेता को अदालत भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मैनागुड़ी के वार्ड नंबर 7 की एक महिला ने मैनागुड़ी ब्लॉक के दमोहनी बाजार में संजीव दास नामक एक व्यक्ति की दर्जी की दुकान में ब्लाउज बनवाने गयी थी।

उल्लेखनीय है कि उस दर्जी दुकान के मालिक संजीव दास भाजपा पार्टी के दमोहानी 1 क्षेत्र के संयोजक हैं। महिला का आरोप है कि नाप लेने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद जब वह पास के एक पार्लर में जाकर घटना के बारे में बताई और घर के लोगों को मामले की जानकारी दी तो स्थानीय लोगों ने वहां जाकर दुकान मालिक को पकड़ा।

फिर महिला और उसका पति मैनागुड़ी थाने गये और शिकायत दर्ज करायी। रविवार को टेलर दुकान मालिक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार भाजपा नेता को जलपाईगुड़ी जिला अदालत भेज दिया। हालांकि, भाजपा ने दावा किया कि यह घटना एक राजनीतिक साजिश थी। तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *