IMG 20231217 WA0000

तबले पर रामायण की गहन कहानी का अनोखा शो

अनिल बेदाग, मुंबई : अनुराधा पाल कलेक्टिव द्वारा तबले पर रामायण की गहन कहानी मुम्बई में सुनने का अनुभव लें। यह अनोखा शो 17 दिसम्बर 2023 को सुबह 7;30 बजे जुहू, मुंबई के बिरला गार्डन में होने जा रहा है। यह पहली बार है कि किसी संगीतकार और विशेषकर पंडिता अनुराधा पाल जैसी तबला वादक ने विशेष रूप से तबला, स्वर, वाद्य संगीत और गायन पर रामायण की कहानियों की परिकल्पना और रचना की, जो भारतीय संस्कृति की कालजयी कहानियों और गहन शिक्षाओं को बयान करता है।

यह लोक, शास्त्रीय, परकशन और फ्यूजन संगीत का मंत्रमुग्ध कर देने वाला मिश्रण है! तबला क्वीन अनुराधा पाल अपनी शानदार अभिव्यक्ति, उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित हैं। वह अपने संगीत, कला और लाइव वायर प्रदर्शन से दुनिया भर के दर्शकों के साथ तुरंत तालमेल बैठा लेती हैं। उनकी गुणवत्ता, तकनीकी प्रतिभा, सटीकता और प्रशंसा संगीत में कठोर अध्ययन और तपस्या पर आधारित है।

यह भी पढ़ें:  यात्री हित में अनवरत सक्रिय पांशकुड़ा -हल्दिया-दीघा साउथ ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन

2017 में माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा ‘भारत की लक्ष्मी’ के रूप में प्रशंसित, अनुराधा ने 1996 में भारत के सर्वप्रथम  पूर्ण महिला उत्तर-दक्षिण बैंड – ‘स्त्री शक्ति’ – की स्थापना की और 2005 में ‘अनुराधा के तबले गाएँ कहानियाँ’ की बुनियाद रखी। प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों के साथ उनकी उत्कृष्ट संगत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 30 देशों में 5000 से अधिक संगीत कार्यक्रमों में उन्होंने प्रस्तुति दी है। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला उसके अलावा 108 प्रशंसित पुरस्कार भी दिए गए हैं।

उनके कई सामाजिक और संगीत योगदान और ट्रेंडसेटिंग कार्यों के बीच, उनका नवीनतम बैंड ‘द अनुराधा पाल कलेक्टिव लोक और शास्त्रीय संगीत के अद्भुत सम्मिश्रण के साथ तबले पर रामायण प्रस्तुत करेगा। यह अनुराधा पाल कल्चरल फाउंडेशन (APCF) की एक सामाजिक सांस्कृतिक पहल है जो संगीत एवं योग के माध्यम से कल्याण और सामाजिक परिवर्तन का प्रसार करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  फिल्म प्रचारक पुनीत खरे को मिला 'नवरत्न पुरस्कार

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  जंगल में मस्ती करती दिखीं संजीदा शेख, बोल्ड अवतार देख फिदा हुए फैंस
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *