Kolkata Rain

बंगाल में शुक्रवार तक होती रहेगी बारिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से सटी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के चक्रवात में तब्दील होने के बाद शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न हिस्से में भारी बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया है कि महानगर कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान महज 30.2 डिग्री सेल्सियस है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और आसपास के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और एक चक्रवात में बदल कर पश्चिममध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित हो गया।

जो विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 510 किमी दक्षिण-पूर्व में, पारादीप (ओडिशा) से 650 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 790 किमी दक्षिण में है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित अवदाब के तीव्र होकर गहन निम्न दबाव में बदलने और 18 नवंबर को उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल की महानगर कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होगी।

यह भी पढ़ें:  गहलोत का PM मोदी पर निशाना,कहा- पीएम विश्व गुरु बनना चाहते है पहले घर तो संभाल ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *