बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज इस्लामपुर बंद

कोलकाता। भाजपा नेता असीमा साहा की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में आज 12 घंटे का बंद शुरू हो गया। साहा की रंगदारी न देने पर शनिवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस्लामपुर के शिवडांगीपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

मूलरूप से जलपाईगुड़ी के रहने वाला साहा इस्लामपुर के रामकृष्णपल्ली में अपने चाचा के घर में रहते थे। स्थानीय बिझट्टी इलाके में चाचा की कपड़े की दुकान संभालते थे। Saturday को कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और रंगदारी मांगी। इनकार करने पर आरोपियों जान ले ली। साहा इस्लामपुर में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष थे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, घटना के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वही, इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *