बंगाल || 24 जुलाई से ही शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने आखिरकार राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद आगामी 24 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने राज्यपाल से बात की है। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय ने भी गवर्नर से बात की है। हालांकि विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक फिलहाल विधानसभा भवन के बजाय सचिवालय में होनी हैं।

सूत्रों ने बताया है कि एक दिन पहले 21 जुलाई के मंच पर ही विमान बनर्जी और चट्टोपाध्याय के बीच मानसून सत्र की राह में रोड़े को हटाने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई थी। शोभनदेव ने बताया कि वह खुद ही राज्यपाल से बात करने को इच्छुक हैं। राजभवन सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल ने संसदीय कार्य मंत्री को साफ सुथरा बताया कि किसी भी तरह से विधानसभा के सत्र को रोकना उनका मकसद नहीं बल्कि केवल इतना जानना था कि आखिर इतने शॉर्ट नोटिस पर विधानसभा का सत्र क्या शुरू किया गया।

इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि कई महत्वपूर्ण बिल पारित किए जाने हैं इसीलिए राज्य सरकार ने तुरंत सदन का सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद शनिवार को दोपहर के समय राज्यपाल ने विधानसभा के मानसून सत्र को अनुमति दी। अब सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *