IPL Auction 2023 :: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बरसा पैसा, यहां देखें पूरी सूची

IPL AUCTION Live, दुबई। विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में मंगलवार को जम कर पैसा बरसा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को नीलामी 20.50 करोड़ रुपये मिलने के कुछ देर बाद उनके साथी गेंदबाज मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ रूपये में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोलकाता नाईट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रूपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में कमिंस को खरीदा है। विश्व कप फ़ाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में खरीदा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों ने इस नीलामी में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

स्टार्क पर लगी जबरदस्त बोली

दिल्‍ली और मुंबई में स्‍टार्क के लिए जंग शुरू हो गई है। बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही टीम रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टार्क 7.20 करोड़ में आखिरकार मुंबई इंडियंस के होने ही वाले थे लेकिन दिल्‍ली दोबारा से बोली में आई। 9.60 करोड़ में मुंबई के हो ही गए थे स्‍टार्क। कोलकाता अब बीच में आ कूदी है।

गुजरात टाइटंस अब बोली में कूद पड़ी है, मुंबई बाहर। बोली अब 12 करोड़ तक जा पहुंची है और दोनों के पास करीब 31 करोड़ का पर्स है। स्‍टार्क अब सैम करेन को पछाड़ चुके हैं और अभी तक आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कुछ ही समय में पैट कमिंस का सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड टूट गया है और अब इस समय स्‍टार्क पर बोली 21 करोड़ तक पहुंच गई है। बोली अब 24 करोड़ तक जा पहुंची हैं, दोनों ही हार मानने वाले नहीं हैं और उधर ऑस्‍ट्रेलिया में स्‍टार्क के होश उड़ रहे होंगे। 24.75 करोड़ रूपये में कोलकाता के हुए हैं मिचेल स्‍टार्क।

सनराइजर्स ने 20.50 करोड़ में कमिंस को खरीदा

कमिंस के लिए बोली में जंग चेन्‍नई और मुंबई के बीच चली और बोली 4.5 करोड़ के ऊपर जा पहुंची । दोनों अभी भी पीछे नहीं हट रहीं हैं। लगता है कि कमिंस 4.80 करोड़ में चेन्‍नई के हो गए हैं। इस बीच आरसीबी बोली में कूद गई और अब यह 6 करोड़ तक पहुंच गई है। 7.80 करोड़ में आरसीबी ने पैट कमिंस को खरीद लिया था कि सीएसके को पीछे हटना पड़ा।

अब सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली में कूद गए हैं। बोली 10 करोड़ तक जा पहुंची है। इतना तो तय है कि कमिंस इस बार मालामाल हो गए हैं। कोई नहीं रूक रहा है और बोली 20 करोड़ तक पहुंच गई है हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में कमिंस को खरीद लिया है।

चेन्‍नई के हुए डैरिल मिचेल, 14 करोड़ में खरीदा

न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल पर दिल्‍ली ने 1 करोड़ की बोली लगाई है। पंजाब भी कूद गई है। दोनों में बोली की जंग चल रही है। बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही रूक नहीं रहे हैं और बोली 10 करोड़ को पार कर गई है। 11.75 करोड़ में पंजाब के हो गए हैं डैरिल मिचेल, लेकिन यह क्‍या चेन्‍नई कूद गई है। दिल्‍ली पीछे हटी। 14 करोड़ में अब चेन्‍नई के हुए हैं मिचेल। दिन की तीसरी सबसे बड़ी खरीद।

हर्षल हुए पंजाब के, 11.75 करोड़ मिले

गुजरात और पंजाब के बीच बोली की जंग चल रही है और यह 4 करोड़ के ऊपर जा पहुंची है। बोली अब 10 करोड़ तक पहुंच गई है और दोनों में से कोई पीछे नहीं हट रहा है। 10.75 करोड़ में किंग्‍स इलेवन पंजाब के होने ही वाले थे हर्षल लेकिन लखनऊ बीच में आ कूदी। 11.75 करोड़ में आखिरकार पंजाब के हुए हर्षल।

अलजारी जोसफ को मिले 11.50 करोड़

चेन्‍नई ने अल्‍जारी जोसेफ के बेस प्राइज 1 करोड़ की बोली लगाई है और दिल्‍ली भी बोली में कूद गई है। दिल्‍ली ने 3 करोड़ में अल्‍जारी को खरीद ही लिया था कि लखनऊ बोली में कूद गई है। बोली अब 5 करोड़ को पार कर गई है। 6.40 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के हो ही गए थे अल्‍जारी जोसेफ। अब आरसीबी बोली में कूद गई है। बोली अब 10 करोड़ तक पहुंच गई है। 11.50 करोड़ में अब आरसीबी के हुए हैं अल्‍जारी जोसेफ।

राजस्थान ने रोवमैन पॉवेल को खरीदा

नीलामी के पहले सेट में, जिसमें कैप्ड बल्लेबाज शामिल थे, पहला खिलाड़ी वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल थे, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ है। उन्हें राजस्थान ने 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा, नीलामी के लिए छोड़े गए 14.50 करोड़ में से लगभग आधा पैसा खर्च कर दिया।

हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ में खरीदा

आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप फाइनल के हीरो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड, जो 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ गहन बोली युद्ध के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदे। हेड अतीत में डीसी और आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं।

शिवम मावी लखनऊ के हुए लखनऊ ने

शिवम मावी को उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीद ही लिया था लेकिन आरसीबी बीच में कूदी। बोली 1 करोड़ को पार कर गई है। लखनऊ और बेंगलुरु दोनों ही पीछे नहीं हट रही हैं और बोली 4 करोड़ तक पहुंच गई है। 6.40 करोड़ में लखनऊ के हो गए हैं शिवम मावी।

गुजरात के हुए उमेश यादव

उमेश यादव पर हैदराबाद ने बोली लगाई और गुजरात बीच में कूद गई है, बोली 3 करोड़ तक पहुंच गई है। हैदराबाद कम पर्स के बाद भी बोली लगा रही है और बोली अब गुजरात ने जीत ही ली थी लेकिन दिल्‍ली बीच में कूदी और बोली 5 करोड़ के ऊपर। 5.89 करोड़ में गुजरात के हुए उमेश यादव ।

मुम्बई ने कोएत्जी को पांच करोड़ में खरीदा

मुम्बई इंडियंस ने दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को पांच करोड़ में खरीदा। उनके लिए चेन्‍नई और मुंबई में जंग चल रही है, बेस प्राइज 2 करोड़ है। 3.40 करोड़ में कोएत्जी उनके हो गए हैं।लेकिन चेन्‍नई ने रूकने को बोला है। अब लखनऊ ने 3.60 करोड़ लगा दिए हैं। चेन्‍नई पीछे हट गई है। 5 करोड़ में अब कोएत्जी मुंबई के हो गए हैं।

पंजाब के हुए क्रिस वोक्‍स

2 करोड़ की शुरुआती बोली क्रिस वोक्‍स पर कोलकाता ने लगा दी है। पंजाब भी अब बोली की जंग में कूद गई है। बोली 4 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 4.20 करोड़ में पंजाब के हुए क्रिस वोक्‍स।

दिल्ली ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ में खरीदा दूसरी ओर, 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।

शार्दुल ठाकुर को मिले 4 करोड़

आलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए कोई तैयार नहीं था और वह अनसोल्‍ड चले गए थे । लेकिन सीएसके बोली में आ गए हैं और उनके पीछे हैदराबाद भी आ गए हैं। बोली 3 करोड़ तक जा पहुंची है। 4 करोड़ में शार्दुल ठाकुर सीएसके में पहुंच गए हैं।

रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़

रचिन रवींद्र का बेस प्राइस 50 लाख था लेकिन सीएसके ने 1.80 करोड़ में रच‍िन को खरीद लिया है। आरसीबी से रिलीज किए गए वनिंदु हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने मात्र 1.50 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हैदराबाद ने जयदेव उनादकट पर बेस प्राइज पर बोली लगाई, कुछ देर इंतजार के बाद दिल्‍ली बोली में कूद गयी। बोली एक करोड़ तक पहुंच गई है। 1.60 करोड़ में हैदराबाद के हुए जयदेव।

केकेआर ने भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा है।भारतीय विकेटकीपर केएस भरत को केकेआरने उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा। क्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स को बेस प्राइज 50 लाख में दिल्‍ली ने खरीदा। विश्‍व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अजमतुल्‍लाह उमरजई गुजरात टाइटंस में 50 लाख के बेस प्राइज में चले गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसौव, भारत के करुण नायर और मनीष पांडे के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ , न्यूज़ीलैंड के लॉकी फ़र्ग्‍युसन रहे, जॉश इंग्लिस, फ‍िल सॉल्‍ट और कुशल मेंडिस अनसोल्‍ड रह गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *