India to host Miss World

71वें मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता की मेजबानी अतुल्य भारत करेगा

भारत में तीन दशकों बाद फिर मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता का आयोजन – 140 से अधिक देश शामिल होने की संभावना
भारत को समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता की प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के जुनून के लिए मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी के लिए चुना जाना सराहनीय – एडवोकेट किशन भावनानी

किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र। वैश्विक स्तर पर भारत हर क्षेत्र में जिस तरह सफलता के कदम आगे बढ़ा कर अभूतपूर्व कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है वह मात्र संयोग नहीं हो सकता बल्कि सफ़लताओं, गाथाओं और नए-नए अध्याय जोड़ने का क्रम जारी होता जा रहा है जो विजन 2047 पूर्ण विकसित देश, विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विश्व गुरु बनने की राह में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों से हम देख रहे हैं कि अनेक क्षेत्रों में वैश्विक मंचों के आयोजन दशकों बाद भारत में हो रहे हैं। इससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसमें जी20 की अध्यक्षता, सूरीनाम में पहले भारतीय राष्ट्रपति को सर्वोच्च सम्मान, विकसित देशों द्वारा भारत के साथ एफटीए करने की उत्सुकता सहित अनेक बातें गवाह है।

चूंकि इसी कड़ी में एक नया अध्याय नवंबर दिसंबर 2023 में जुड़ने जा रहा है। 71वें मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता की मेजबानी अतुल्य भारत करेगा, इसीलिए गुरुवार दिनांक 8 जून 2023 को देर शाम विश्व मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा इसकी घोषणा की गई। बता दें कि 1996 में अंतिम बार इसका आयोजन किया गया था इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, भारत में तीन दशकों बाद फिर मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता का आयोजन, 140 से अधिक देशों के शामिल होने की संभावना है।

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी : संकलनकर्ता, लेखक, कवि, स्तंभकार, चिंतक, कानून लेखक, कर विशेषज्ञ

साथियों बात अगर हम इसकी घोषणा की करें तो गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन और सीईओ ने कहा, 71वां मिस वर्ल्ड 2023 अतुल्य भारत में अपनी एक महीने की यात्रा में 140 राष्ट्रीय चैंपियन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, क्योंकि हम 71वां और अब तक का सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल पेश कर रहे हैं। महीने भर चलने वाले इस आयोजन में 140 से अधिक देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रतिभा प्रदर्शन, खेल चुनौतियों और धर्मार्थ पहलों सहित कठोर प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला शामिल होगी। सभी का उद्देश्य उन गुणों को उजागर करना है जो उन्हें परिवर्तन का दूत बनाते हैं। भारत को आयोजन स्थल घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही। उन्होंने कहा, हमें आपकी अनूठी और विविधतापूर्ण संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षक और लुभावने स्थलों को दुनियां के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:  Corona in India : देश में कोरोना से करीब 300 की मौत

वर्तमान में भारत में सौंदर्य प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार के लिए भारत में मौजूद पोलैंड की विश्व सुंदरी, ने कहा कि वह इस खूबसूरत देश में अपना ताज सौंपने के लिए उत्साहित हैं, जो मिस वर्ल्ड के समान मूल्यों के लिए खड़ा है। भारत में पूरी दुनिया में सबसे बड़ा आतिथ्य है। मैं यहां दूसरी बार आई हूं और आप मुझे घर जैसा महसूस कराते हैं। आप समान मूल्यों के लिए खड़े हैं। विविधता, एकता आपके मूल मूल्य परिवार, सम्मान, प्यार हैं। दयालुता और यह कुछ ऐसा है, जिसे हम दुनिया को दिखाना पसंद करेंगे। यहां देखने के लिए और भी बहुत कुछ है और एक महीने के लिए पूरी दुनिया को यहां लाना और वह सब कुछ दिखाना जो भारत पेश कर सकता है। सबसे अच्छा विचार है। मौजूदा मिस इंडिया वर्ल्ड भी भारत के इस कार्यक्रम की मेजबानी करने को लेकर उतनी ही उत्साहित और उत्सुक थीं, जो इस हाई-ऑक्टेन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मैं दुनिया भर में अपनी सभी बहनों से मिलने के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, उन्हें यह दिखाने के लिए कि भारत वास्तव में क्या है, भारत क्या है, भारत में विविधता क्या है, मैं वास्तव में उत्साहित हूं और इस यात्रा के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि यहां भारत में आप लोगों का समय अच्छा गुजरेगा। मिस वर्ल्ड आयोजन 2023 में उत्तर प्रदेश मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। वाराणसी और आगरा में कई जगह पर रैम्प का आयोजन होगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी घोषणा में बताया, कि नवंबर दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे। हालांकि, इसकी अंतिम तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

बता दें कि भारत ने छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है – रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017)।ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी घोषणा में बताया, कि ‘नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे। मिस वर्ल्ड 2022 ने कहा कि भारत 71वें मिस वर्ल्ड 2023 के साथ खुली बाहों से दुनियां का स्वागत करने की तैयारी में है, जहां उसका आकर्षण, सुंदरता और प्रगतिशीलता नजर आएगी। पीएमई के चेयरमैन ने इस अवसर पर कहा कि 71वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल इस भव्य आयोजन के लिए सबसे योग्य देश में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 140 देशों के प्रतिनिधि आकर अतुल्य भारत का अनुभव लेंगे। दोनों ने कहा कि भारत जीवंतता, रंगों और जिंदगी से भरपूर देश है और यही बातें खूबसूरती का असली रूप होती हैं।

यह भी पढ़ें:  कहानी एक नदी की!!

साथियों बात अगर हम भारत को मेजबानी का यह प्रतिष्ठित सम्मान देने के फैसले के कारणों की करें तो, संगठन ने यहां कहा कि भारत को यह प्रतिष्ठित सम्मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिये इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिये इसके जुनून को देखकर लिया गया है। आकर्षक परिद्दश्य, प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल और शानदार आतिथ्य सत्कार के साथ भारत की जीवंत परंपराएं, संस्कृति और इतिहास इसे सौंदर्य एवं फैशन का एक वैश्विक पावरहाउस बनाते हैं।भारत में प्रतियोगिता परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से लोकोपकारी कार्यों को बढ़ावा देगी और प्रतियोगियों को अपने समुदायों पर सकारात्मक असर डालने और समाज में योगदान देने के लिये प्रेरित करेगी। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों, जैसे कि ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, आदि के रूप में भारत के पास कई खूबसूरत महिलाएं हैं, जिन्होंने विश्व-स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीती हैं। एक असाधारण मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के लिये मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट मिलकर काम कर रहे हैं।

71वें और अब तक के सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल में इंक्रेडिबल इंडिया के तहत 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 एक असाधारण मंच होने का वादा करती है, जहाँ खूबसूरती, विविधता और सशक्तिकरण का सार होगा। भारत मेंअपनी-अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और संवेदना दिखाने के लिये 140 से ज्यादा देशों के प्रतियोगी जुटेंगे। वे कठिन प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला में भाग लेंगे, जैसे कि प्रतिभा प्रदर्शन, खेल चुनौतियाँ और लोकोपकारी पहलें और इन सभी का लक्ष्य होगा उन गुणों पर रोशनी डालना, जो उन्हें बदलाव का असाधारण दूत बनाते हैं। नवंबर दिसंबर 2023 में निर्धारित फिनाले से पहले प्रतियोगियों की छंटनी करने वाले कई राउंड होंगे, जो एक महीने तक चलेंगे।

यह भी पढ़ें:  हंसी और प्रसन्नता मनुष्य की दुर्लभ पूंजी है

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 71 वें मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता की मेजबानी अतुल्य भारत करेगा भारत में तीन दशकों बाद फिर मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता का आयोजन – 140 से अधिक देश शामिल होने की संभावना भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर,विविधता कीप्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के जुनून के लिए मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी के लिए चुना जाना सराहनीय है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =