मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल, अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024

वाराणसी। बृहस्पति का अनुकूल प्रभाव और उनकी विशेष कृपा ऐसे लोगों को मिलती है जिनका मूलांक 3 होता है। आपके अंदर ज्ञान होता है जो आपको अनुभवी बनाता है। आप चीजों को अच्छे से समझ पाएंगे। वर्ष 2024 में आपका अनुभव और स्थितियों से सीखना आपको आपके करियर में उत्तम सफलता प्रदान करेगा। आप न केवल अच्छा काम करेंगे बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का कारण भी बनेंगे। आपको अपने कामकाज की गतिविधियों के अलावा अपने निजी जीवन में भी कुछ धार्मिक क्रियाकलापों और धर्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप इस वर्ष आध्यात्मिक रूप से ज्यादा उन्नति महसूस करेंगे। करियर के मामले में भी आप अपने काम को पूजा की तरह करना पसंद करेंगे। नौकरी में सफलता आपको इस वर्ष मिलेगी लेकिन आपके कुछ विरोधी भी होंगे, जो आपको हर समय परेशान करते रहेंगे। व्यापारियों के लिए साल अच्छा रहने की उम्मीद है।

आर्थिक रूप से आपको इस वर्ष अपने जीवन में संतुलन बिठाने का प्रयास करना होगा। नौकरी में बढ़ती सैलरी और बिजनेस में प्रॉफिट आपको अच्छे से तो मिलेंगे लेकिन आप अपने फाइनेंस को ठीक से नहीं संभाल पाएंगे तो आपको प्रॉब्लम होगी, इसलिए आपको इनकम मिलने से पहले ही उसके इन्वेस्टमेंट के बारे में भी प्लानिंग कर लेनी चाहिए। साल का सेकंड हाफ आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आप नया घर और नया वाहन खरीद सकते हैं आपको अकेले में रहने की आदत को छोड़ना होगा एकांत से ज्यादा परिजनों का साथ दें और मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करते रहें।

अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई बड़ी शारीरिक समस्या नहीं होगी। छोटी-मोटी समस्याएं रह-रह कर परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में अपने प्रिय साथी पर अंधा विश्वास करने से आपको बचना होगा, नहीं तो वह आपका अनुचित लाभ ले सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करना चाहिए, जिससे आप अपने गृहस्थ जीवन में संबंधों को और बढ़िया बना सकें। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
साल 2024 का खास उपाय : आपको अपने ऊपर की पॉकेट में एक मोर पंख रखना चाहिए।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *