हिन्दी साहित्य : यूजीसी नेट (हिन्दी) की तैयारी के लिए के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-1

कोलकाता। सभी हिंदी मित्रों की सहायता के लिए हिंदी साहित्य (hindi literature) की महत्वपूर्ण प्रश्नों की टेस्ट सीरीज शुरू की जा रही है, जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज इस पोस्ट में यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हिंदी साहित्य (Hindi sahitya) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। सीरीज पसंद आने पर अपने अनमोल सुझाव जरूर दें।

  1. ’ध्रुवस्वामिनी’ के प्रतिपाद्य है-
    (क) स्त्री पुरुषार्थ का ढोंग न करें। विश्व भर में सब काम सबके लिए नहीं है।
    (ख) प्रेम में अपना सर्वस्व निछावर करने वाली स्त्रियाँ कभी असहाय नहीं होती है।
    (ग) स्त्री उपहार में देने की वस्तु नहीं है। पुरुष उसे अपनी पशु-सम्पत्ति समझकर अत्याचार न करे।
    (घ) स्त्री को अपने चुनाव और निर्णय की स्वतंत्रता है।

    उत्तर: नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) क और ग
    (ब) ख और घ
    (स) ग और घ ✔️
    (द) ख और ग

  2. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है-
    (क) लुइपा
    (ख) स्वयंभू
    (ग) हेमचन्द्र
    (घ) पुष्पदंत

    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए-
    (अ) क, ख, ग, घ
    (ब) ख, क, घ, ग ✔️
    (स) ग, ख, क, घ
    (द) घ, ग, ख, क
  3. ’ईस्वर अंस जीवन अबिनासी।
    चेतन अमल सहज सुख रासी।।’
    इन पंक्तियों में कौन-सा दर्शन है ?
    उत्तर:
    (अ) अद्वैतवाद
    (ब) भेदाभेदवाद
    (स) द्वैताद्वैतवाद
    (द) विशिष्टाद्वैतवाद✔️

  4. निम्नलिखित में से ’गोदान’ उपन्यास में वर्णित गांव कौन सा है ?
    (क) गंगौली
    (ख) सेमरी
    (ग) बेलारी
    (घ) मेरीगंज
    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) क और ख
    (ब) क और ग
    (स) ख और घ
    (द) ख और ग ✔️

  5. ’अंधा युग’ के संबंध में कौन-से विचार सहीं है ?
    (क) यह महाभारत के अठारहवें दिन की कथा पर आधारित है।
    (ख) आधुनिक भावबोध को रूपायित करने वाले नाटकों में अंधायुग विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
    (ग) इसमें बहिद्र्वन्द्व और अन्तद्र्वन्द्व दोनों विकराल रूप में मौजूद है।
    (घ) ’अंधायुग’ आधुनिक त्रासदी को व्यक्त नहीं करता है।
    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) ख और घ
    (ब) ख और ग✔️
    (स) क और घ
    (द) क और ख

    1. सूची-। के साथ सूची-।। का मिलान कीजिए-
    सूची-। सूची-।।
    (क) लहनासिंह 1. चीफ की दावत
    (ख) पीरबख्श 2. परिन्दे
    (ग) लतिका 3. परदा
    (घ) शामनाथ 4. उसने कहा था

    उत्तर: नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए-
    क ख ग घ
    (अ) 1 2 3 4
    (ब) 2 3 4 1
    (स) 3 4 1 2
    (द) 4 3 2 1✔️

    1. सूची-। के साथ सूची-।। का मिलान कीजिए-
    सूची-। सूची-।।
    (क) कुछ पत्ते कुछ चिट्ठियाँ 1. रामधारी सिंह ’दिनकर’
    (ख) आत्मा की आँखें 2. सूर्यकांत त्रिपाठी ’निराला’
    (ग) चुका भी हूँ नहीं मैं 3. शमशेर बहादुर सिंह
    (घ) कुकुरमुत्ता 4. रघुवीर सहाय

    उत्तर: नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    क ख ग घ
    (अ) 4 1 3 2✔️
    (ब) 2 3 1 4
    (स) 3 2 4 1
    (द) 1 4 2 3

    1. ’जहाँ न धर्म न बुद्धि नहिं नीति न सुजन समाज।
      ते ऐसहि आपुहिं नसैं, जैसे चैपट राज।’’
      ’अंधेर नगरी’ के किस चरित्र से इस काव्यात्मक संवाद में कहलवाया गया है ?
      उत्तर:
      (अ) गुरु✔️
      (ब) गोबरधनदास
      (स) फर्यादी
      (द) महंत
    2. निम्नलिखित में से किस कवि का उपनाम ’हितैषी’ है ?
      (अ) तुलसीराम शर्मा
      (ब) गोपालशरण सिंह
      (स) अनूप शर्मा
      (द) जगदंबाप्रसाद✔️

    10. प्रकाशन वर्ष के अनुसार प्रेमचंद की कहानियों का सही क्रम है-
    (क) बूढ़ी काकी
    (ख) सवा सर गेहूं
    (ग) पंच परमेश्वर
    (घ) प्रेरणा
    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिएः
    (अ) क, ग, घ, ख
    (ब) घ, ख, क, ग
    (स) ग, घ, क, ख
    (द) ग, क, ख, घ ✔️

आज के लिए इतना ही। यह सीरीज आपको कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताएं। सप्ताह में तीन दिन 10-10 प्रश्न अपलोड की जाएगी। यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *