IMG 20220918 WA0007

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के तहत भव्य काव्य गोष्ठी संपन्न

हावड़ा : 18 सितंबर, हिन्दी पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला इकाई द्वारा
प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय जी के मार्गदर्शन में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह ने किया। इसका संयोजन जिला मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार मिश्र और संतोष कुमार तिवारी एवं कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष अन्जनी कुमार राय ने की। सभी रचनाकारों और श्रोताओं का स्वागत करते हुए डॉ. अरविन्द कुमार मिश्र ने कहा कि हिन्दी एक सुसंस्कृतनिष्ठ भाषा है। जिसका अतीत स्वर्णिम, वर्तमान गौरवशाली और भविष्य उज्जवल है, प्यार हर भाषा से हो लेकिन दीवानगी तो हिन्दी के लिये ही होना चाहिए।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अनुराधा सिंह की मधुर सरस्वती वंदना एवं मातृ वंदना की भक्तिमय प्रस्तुति के साथ हुआ। काव्य पाठ का प्रारम्भ डॉ. मनोज मिश्र ने की। इसके पश्चात वन्दना पाठक ने अपनी सुरीली आवाज से सबको अविभूत कर दिया।इसके उपरांत देवेश मिश्र ने अपने जोशीले काव्य पाठ से तो अनुराधा एवं आरती भारती ने अपने मधुर आवाज से काव्य गोष्ठी को मंत्रमुग्ध करके इसको शीर्ष तक पहुँचाया। तत्पश्चात् रमाकांत सिन्हा, नगेन्द्र दूबे, मनोज राजेन्द्र मिश्र, डॉ. अरविन्द कुमार मिश्र ने काव्य पाठ किए।

यह भी पढ़ें:  "सबसे मिलिए कर जोरि! न जाने कब, कौन, नेता बन जाए"

स्वागता बसु के मधुरमय स्वरचित काव्य ने खूब वाहवाही लूटी तो चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी की संगीतमय काव्य ने सबको भाव विभोर कर दिया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी रचनाकारों और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए राम पुकार सिंह ने हिन्दी के शान में गजल और मुक्तक सुनाकर कार्यक्रम को चरमोत्कर्ष पर पहुंचा दिया। अंत में जिलाध्यक्ष अनुरागी जी ने सभी रचनाकारों को सुन्दर प्रस्तुति के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।IMG-20220918-WA0008

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  प्रेमचंद कालजयी और विश्व कथाकार हैं - प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *