IMG 20240502 WA0072

तीन दिवसीय अखिल भारतीय लोक व जनजातीय कला शिविर का हुआ भव्य शुभारम्भ

विश्व में सबसे अधिक लोक व जनजातीय कलाऐं भारत में – जय कृष्ण अग्रवाल

लखनऊ। लोक और जनजातीय कलाऐं जमीन से जुड़ी कलाऐं हैं और किसी भी राष्ट्र की पहचान ही नहीं अभिमान भी होती हैं। भारत में भौगोलिक विविधताएं लोककथाओं के असीम विस्तार से हमें सम्पन्न करती हैं किन्तु आधुनिकीकरण से बदलती जीवन शैली और प्रकृति से बढ़ती दूरियां हमारी लोक कलाओं के उन्नयन में बाधक हो रही हैं। संकाय के डीन डा. वंदना सहगल और उनकी कलाकारों की टीम द्वारा स्थानीय कॉलेज आफ आर्किटेक्चर में आयोजित यह तीन दिवसीय कार्यशाला लोक और जनजातीय कलाकारों को बढावा देने के साथ-साथ आवश्यक सामाजिक चेतना जाग्रत करने में सहायक होगी।

यह वक्तव्य गुरुवार को वास्तुकला एवं योजना संकाय शुरू हुए तीन दिवसीय लोक व जनजातीय कला शिविर के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार जय कृष्ण अग्रवाल ने रखी। उन्होने आगे कहा कि विश्व में सबसे अधिक लोक व जनजातीय कलाएं सिर्फ भारत में ही रही हैं, इन कलाओं को संरक्षण की सबसे अधिक जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वास्तुकला संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. रितु गुलाटी ने कहा की हम जब विदेशों में घूमने जाते हैं तो वहाँ उनकी कला व कलाकारों के संरक्षण का प्रयास देखते हैं जिसमें उन कलाओं के उद्गम एवं निर्माण स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर संरक्षित कर दिये गए हैं। हमे भी ऐसा ही सार्थक प्रयास करना चाहिए। आगे कहा कि इन लोक व आदिवासी कला विधाओं के कलाकारों को पुरस्कार के अलावा मूलभूत सुविधाएं प्रदान किया जाना चाहिए । हम सबको इनके प्रोत्साहन के लिए एक एक प्रयास करना होगा। यह कला शिविर इसी प्रयास का एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है।

शिविर के प्रलेखनकर्ता भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने कहा कि भारत एक विविध कला – संस्‍कृति वाला देश है। आम इंसान के द्वारा बिना किसी ताम-झाम व प्रदर्शन से जब स्वाभाविक कलाकारी को चित्र, संगीत, नृत्य आदि के रूप में पेश किया जाता है, तो वह लोककला कहलाती हैं। भारत की अनेक जातियों व जनजातियों में पीढी दर पीढी चली आ रही पारंपरिक कलाओं को लोककला कहते हैं। हमेशा से ही भारत की कलाएं और हस्‍तशिल्‍प इसकी सांस्‍कृतिक और परम्‍परागत प्रभावशीलता को अभिव्‍यक्‍त करने का माध्‍यम बने रहे हैं। देश भर में फैले सभी राज्‍य क्षेत्रों की अपनी विशेष सांस्‍कृतिक और पारम्‍परिक पहचान है, जो वहां प्रचलित कला के भिन्‍न-भिन्‍न रूपों में दिखाई देती है। भारत के हर प्रदेश में कला की अपनी एक विशेष शैली और पद्धति है जिसे लोक कला के नाम से जाना जाता है। लोककला के अलावा भी परम्‍परागत कला का एक अन्‍य रूप है जो अलग-अलग जनजातियों और देहात के लोगों में प्रचलित है। इसे जनजातीय कला के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की ओर से 59वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

भारत की लोक और जनजातीय कलाएं बहुत ही पारम्‍परिक और साधारण होने पर भी इतनी सजीव और प्रभावशाली हैं कि उनसे देश की समृ‍द्ध विरासत का अनुमान स्‍वत: हो जाता है। हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी पारंपरिक कला या कला धीरे-धीरे खत्म हो रही है क्योंकि आधुनिक समय में नए लोकाचार और नई तकनीक के साथ संदर्भ लुप्त हो रहे हैं। यह कला जीवन का एक तरीका है। चूंकि जीवन का तरीका बदल रहा है, इसलिए इन रचनाओं की आवश्यकता भी बढ़ रही है। यह शिविर लुप्तप्राय कला, शिल्प और उनके कलाकारों को सामने लाने का एक प्रयास है। इस शिविर में वेस्ट बंगाल से आए सेरपाई विधा के इकलौते कलाकार भोलानाथ कर्मकार ने बताया कि मे वर्तमान में हम एक ही परिवार हैं जो इस विधा में काम कर रहे हैं। शिविर में मुख्य आकर्षक कलाकारों के तकनीकी पक्ष, प्राकृतिक रंग, प्रकृतिक सामाग्री से बनाई गयी सभी कलाकृतियाँ हैं।

यह भी पढ़ें:  रूस भारत के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग का निर्वहन करने का इच्छुक : पुतिन

शिविर के कोऑर्डिनेटर धीरज यादव (उत्तर प्रदेश) और बिनोय पॉल (असम) ने बताया कि कलाकारों व साहित्यकारों की नगरी लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय, टैगोर मार्ग नदवा रोड स्थित परिसर के दोशी भवन के प्रदर्शनी कक्ष में तीन दिवसीय अखिल भारतीय लोक व जनजातीय कला शिविर लोककला उत्सव का भव्य शुभारंभ दिनांक 2 मई 2024 को किया गया। इस शिविर के क्यूरेटर डॉ. वंदना सहगल हैं।

इस शिविर में देश के चार प्रदेशों (नार्थईस्ट, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश) से कई सुप्रसिद्ध लोक एवं जनजातीय कला सहारनपुर उत्तर प्रदेश से राम शब्द सिंह- कोहबर कला, दुलाल मालाकार- शोला पीठ- असम, खगेन गोस्वामी – मझूली मास्क- असम, दिनेश सोनी – पिछवाई कला – राजस्थान, दिगंता हजारिका – साँची पट – असम, बृंदाबन चंदा – लाख डौल – पश्चिम बंगाल, भोलानाथ कर्मकार – शेरपाई – पश्चिम बंगाल, सेरामुद्दीन चित्रकार – पट्चित्र – पश्चिम बंगाल, गांधी पॉल – शोरा चित्र – असम, विद्या देवी – मांडना कला – राजस्थान, अभिषेक जोशी – फड़ पेंटिंग – राजस्थान) के विविध परंपराओं और विधाओं के ग्यारह कलाकार सम्मिलित हुए हैं।

यह सभी कलाकार 4 मई तक अपने अपने विधा मे काम करेंगे। इस अवसर पर माधव (बंटूस फर्नीचर), गिरीश पाण्डेय, मीनाक्षी खेमका (सहायक निदेशक, राज्य संग्रहालय), रत्नप्रिया कान्त, शुभा द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में वास्तुकला संकाय और कला एवं शिल्प महाविद्यालय के छात्र,अध्यापक और कलाकार और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जमीन का मालिकाना मिलने में हो रही कठिनाई, नागरिक मंच ने किया प्रतिवाद

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *