दंगे की घटना में राज्यपाल की चेतावनी, ‘शांति भंग होने पर होगी कड़ी कार्रवाई’

कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चेतावनी दी, ‘शांति भंग करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं है’। उन्होंने मंगलवार को रिसड़ा की स्थिति का जायजा लेने के बाद यह टिप्पणी की। रविवार के बाद सोमवार को हुगली जिले का रिसड़ा क्षेत्र फिर तनावपूर्ण हो गया। इस दिन, राज्यपाल सीवी आनंद बोस स्थिति की जांच करने के लिए रिसड़ा गए थे।

चंदननगर के पुलिस आयुक्त अमित जावलगी, रिसड़ा स्टेशन मास्टर के साथ स्थानीय निवासियों से भी राज्यपाल ने बात की। उसके बाद राज्यपाल ने कहा कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके शब्दों में, लोगों को शांति से रहने का अधिकार है। आम लोगों की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिसड़ा स्टेशन के पास बीती रात आगजनी की स्थिति बन गई थी। नतीजतन हावड़ा-बर्दवान शाखा पर रात में करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर एक बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया। तनाव को कम करने के लिए इलाके में फिलहाल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस पेट्रोलिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *