राम लला के लिए गूगल भी हुआ अपडेट, भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी

Ayodhya Ram Mandir News, अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस बीच, गूगल ने भी खुद को अपडेट किया है। उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की मदद से गूगल पर मैप को अपडेट किया गया है। राम की नगर में बनाए गए नए मार्गों को जोड़ा गया है।

प्रमुख स्थलों को दिए गए नए नाम को अपडेट किया गया है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो और गूगल मैप की मदद से वे आसानी से अयोध्या पहुंच सके और राम की नगर में भ्रमण कर सकें। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था में यह ग्लोबल परिवर्तन एसएसपी राजकरन नय्यर के प्रयास से सुनिश्चित हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *