Mamata Banerjee जी20

गंगासागर में कैसी चल रही है तैयारियां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गंगासागर मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनश्चित करने के लिए उनकी सरकार सभी तरह के कदम उठा रही है। गंगासागर मेला अगले महीने दक्षिण 24 परगना जिले में आयोजित किया जाएगा। ममता ने सागर द्वीप पर इस वार्षिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

इस मेले के लिए देश और विदेश के कोने-कोने से हिंदू श्रद्धालु यहां आते हैं और मकर संक्राति के मौके पर गंगा व बंगाल की खाड़ी के संगम में डुबकी लगाते हैं। इस साल गंगासागर मेला आठ जनवरी से 17 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

नवान्न सभागार में एक समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगासागर भारत का सबसे बड़ा मेला है। इस साल कम से कम 40 लाख लोग मेले में आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Tokyo Olympic : लचर प्रदर्शन से धूमिल पड़ी मेडल की उम्मीद

उन्होंने कहा कि करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। यातायात नियमों को लेकर योजना बनाई गई है और जलक्षेत्र में भी गश्त लगाई जाएगी। कानून-व्यवस्था से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चिकित्सा इकाईयों को तैयार रखा जाएगा।

बनर्जी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद से जीपीएस और उपग्रह निगरानी के माध्यम से वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्षिक मेले को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सागर द्वीप के आसपास जरूरी खुदाई कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। बनर्जी ने शोभनदेव चटर्जी, फिरहाद हकीम और अरूप विश्वास सहित वरिष्ठ मंत्रियों को गंगासागर मेले के दौरान गतिविधियों पर करीब से नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद रहने को कहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  खडगपुर : लघु गुरुकुल" में बच्चों को दी गई कोरोना से बचाव की जानकारी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल को मिली 10 एथेनॉल इकाइयों की मंजूरी…
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *