रिलेशनशिप में लड़कों की ये आदतें कभी पसंद नही करती लडकियाँ

वेब डेस्क, कोलकाता। बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोगों के रिश्तों में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आजकल के रिश्तों में सहनशीलता की काफी कमी देखने को मिलती है। किसी भी रिलेशनशिप के शुरू होने के लिए दो दिलों का मिलना जरूरी होता है। रिश्ता बंधने के बाद लड़के व लड़की को एक दूसरे को समझना पड़ता है दोनो की भावनाएं की कदर करनी पड़ती है।

लड़कियों की तुलना में लड़कों का स्वभाव थोड़ा अलग होता है, यही वजह है कि वे अक्सर ऐसे काम कर जाते हैं जो उनकी महिला मित्रों को पसंद नहीं आते। तो आईये जानते हैं की लड़कों वो कौनसी चीजें हैं जो एक रिलेशनशिप में लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं होती है …….

  • किसी भी लड़की से फ्लर्ट करने की हर लड़के की बुरी आदत होती है। किसी भी खूबसूरत लड़की को देखकर लड़कों की नजर उस पर टिक जाती है और वो कुछ ऐसा कर या बोल देते हैं जो उनके पार्टनर को बिलकुल पसंद नहीं आता है।
  • लड़कियों को अपने पार्टनर को कॉल या मैसेज करने पर बहुत गुस्सा आता है जब उनके उनकी और से कोई जवाब नहीं मिलता।
  • कई लड़के तो हर बात पर बहस करने लगते हैं, लड़कियों को हर छोटी बात पर गुस्सा करना और झगड़ना पसंद नहीं होता है।
  • कुछ लड़कों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे लड़कियों की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करते हैं लड़के अपनी महिला मित्र का हर तरह से अपमान करते हैं। ऐसे लड़के लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं।
  • कुछ लड़कों को रिलेशनशिप अपने तरह से चलाने की आदत होती है जो कई बार उनके पार्टनर की भावनाओ को ठेस पहुंचा देती है।
  • कभी-कभी लड़के अपनी पार्टनर के करियर को इम्पोर्टेंस नहीं देते हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी मित्र के गुस्से का शिकार होना पद सकता है।
  • किसी भी लड़की को अपने परिवार या दोस्तों के बारे में कुछ बुरा सुन्ना पसंद नहीं होता है, लेकिन कई बार लड़के हसी मजाक में ऐसा कुछ बोल जाते हैं जो उनकी भावनाओ को दुःख पहुँचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *