नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव

नदिया। बुधवार शाम को नदिया के शांतिपुर ब्लॉक के बड़ो जियाकुर इलाके मा क भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस आश्रित गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की है।bकार्यकर्ता की मौत पर गुस्साए भाजपा के लोगों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस पर एक बीजेपी पंचायत समिति सदस्य की पिटाई का भी आरोप लगा है। स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने गुरुवार सुबह से थाने का घेराव कर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर घटना की निंदा की। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के मुताबिक, मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम अधीर सरकार था। वह शांतिपुर ब्लॉक के अर्बांडी दो नंबर पंचायत के बड़ो जियाकुर के भाजपा बूथ कमेटी का उपाध्यक्ष था। बुधवार शाम प्रतिमा विसर्जन कर लौटने के दौरान इलाके में कथित तौर पर अधीर की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *