गाजियाबाद : अशोक विहार के सड़क की हाल बेहाल, इलाके के नागरिक प्रतिदिन नरक भोगने को मजबूर

गाजियाबाद, अर्जुन तितौरिया। National Desk : वार्ड नं. 47 अशोक विहार लोनी, गाजियाबाद के हालात आप देख सकते हैं, चारों ओर पानी भरा हुआ है। इस वार्ड का जो मुख्य रास्ता है तीस फुट रोड, काली मंदिर से लेकर सहारनपुर रोड मुख्य सड़क तक यही स्थिति है जो वार्ड 47 और 50 को बांटता है।

इस सड़क के हालत इतने खराब है की जरा सी बारिश होने पर ही सड़क पूरी तरह पानी से भर जाता है और आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। प्रतिदिन यहां सायकिल या बाइक का फंसना, लोगों का गिरना तथा बच्चों का पानी के कारण स्कूल तक जाना बड़ा मुश्किल होता है।

नगर पालिका ने कोढ़ में खाज का कार्य यह किया है की दोनो और आरसीसी नाली का निर्माण कर दिया है और सड़क को कच्चा ही छोड़ दिया है, जिसके कारण जो पानी पहले अपना रास्ता बना लेता था अब उसका रास्ता नहीं बन पाता है और पानी अब पहले कहीं अधिक रास्ते में भरा हुआ रहता है। आवगमन अब बिलकुल अवरुद्ध हो चुका है प्रतिदिन महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के गिरने फिसलने का क्रम निरंतर जारी है।

यह स्थिति तब है जब यह अशोक विहार लोनी की सबसे बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। कॉलोनीवासी एक बार नहीं अनेकों बार लोनी नगर पालिका तथा लोनी के विधायक से इस रास्ते को बनवाने की गुहार लगा चुके हैं, परंतु हर बार आश्वाशन और केवल आश्वासन ही हमें मिला है। अशोक विहार लोनी की जनता को नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है।

यदि इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर इतनी उदासीनता एवं अनदेखी लगातार होगी तो इस बार पूरा अशोक विहार लोनी वार्ड 47 एवम् 50 की जनता चुनाव का बहिष्कार करेगी। स्थिति आप खुद संलग्न फोटो में देख सकते हैं। क्या इस छेत्र के नागरिक केवल चुनाव के समय वोट देने के लिए ही याद आते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *