ऑनलाइन कवि सम्मेलन में बहती रही काव्य रस की गंगा

सविता राज, मुजफ्फरपुर । सामयिक परिवेश के असम अध्याय पटल पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी संस्थाध्यक्ष उद्बोधन सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा (बिहार)ने दिया। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय सलाहकार टेकू वासवानी जी (मस्कट से) रहे, कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय सलाहकार अशोक गोयल थे। सरस्वती वंदना सीताराम साहू निर्मल ने अपने सुंदर आवाज में किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन समन्वयक सविता ने किया।पटल पर कार्यक्रम के अंत तक काव्य रस की गंगा बहती रही। सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इनकी रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की। देश विदेश से कवियों ने इस ऑनलाईन कवि सम्मेलन में भाग लिया।

काव्य पाठ करने वालों में अशोक गोयल, रमाकांत त्रिपाठी रमन उत्तर प्रदेश, डॉ. सुमन मेहरोत्रा मुजफ्फरपुर बिहार, रामनिवास त्रिपाठी आशु कवि मध्य प्रदेश, शोभा रानी तिवारी इंदौर, अनंतराम चौबे अनंत जबलपुर मध्य प्रदेश, डॉ. अंबे कुमारी बोधगया बिहार, छगनलाल मुथा दुबई, अन्नपूर्णा मालवीय सुभाषिनी उत्तर प्रदेश, प्रो. डॉ. शरद नारायण खड़े, सोनिया प्रतिभा तानी, रामबाबू शर्मा राजस्थानी दौसा (राज.), डॉ. विनोद कुमार शकूचंद रोहतक हरियाणा, जयमोहन प्रयागराज, कुमारी अदीक्षा वासवानी बलरामपुर छत्तीसगढ़, शिशिर देसाई सनावद मध्य प्रदेश, सीमा वर्णिका कानपुर।

बृज किशोर त्रिपाठी गोरखपुर, चंद्रकला भरतिया, ईश्वर चंद्र जायसवाल संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश, रामकुमार पटेल सोनादुला जिला जांजागीर छत्तीसगढ़, डॉ. रामशरण सेठ छ्टहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, शकुंतला टेलर अजमेर राजस्थान, अमरनाथ सोनी अमर, विनोद सिल्ला हरियाणा, सुषमा गर्ग दिल्ली, पुष्पा निर्मल बेतिया बिहार, डॉ. कवि कुमार निर्मल बेतिया बिहार, अरविंद अकेला पटना बिहार, निवेदिता सिन्हा बिहार। इस कार्यक्रम ने सामयिक परिवेश असम अध्याय पटल को नई ऊंचाइयां प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में बृज किशोरी त्रिपाठी (गोरखपुर) ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *