सूर्य ग्रहण के कारण कब से कब तक मनेगी इस साल दिवाली, जानिए सही जानकारी

वाराणसी । प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है, परंतु इस बार अमावस्या पर सूर्य ग्रहण रहेगा। 25 अक्टूबर 2022 को अमावस्या रहेगी। ग्रहण काल में कोई भी त्योहार या मांगलिक कार्य नहीं करते हैं। ऐसे में दीपावली का पर्व कब से कब तक मनाया जाएगा? दिवाली के त्योहार को लेकर क्या कहता है पंचांग? आइए जानते हैं।

कब है सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 : सूर्य ग्रहण का समय :- 25 अक्टूबर को शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के पहले और बाद तक सूतक काल रहता है। हालांकि इसके सूतक काल का असर भारत पर नहीं होगा।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में बेहद आंशिक रहेगा, अत: सूतक मान्य नहीं रहेगा।

दीपावली कब है 2022 : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रहेगा। पंचांग भेद से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी।

कब से कब तक मनाई जाएगी दीपावली : दरअसल 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि शाम 05:29:35 बजे तक रहेगी इसके बाद अमास्या प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को 04:20:38 पीएम तक रहेगी। ऐसे में 24 अक्टूबर को पूरी रात दीपावली का पर्व मना सकते हैं। दीपावली की पूजा अमावस्या तिथि की रात में ही होती है। 25 अक्टूबर की रात को यह तिथि नहीं रहेगी। यानी 24 अक्टूबर को शाम 05:29:35 से दीपावली का पर्व सूर्य ग्रहण के पहले तक मनाया जा सकता है।

manoj jpg
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *