Donald trump stormy daniels

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर मंडरा रहा गिरफ़्तारी का खतरा

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आने वाले दिनों में गिरफ़्तारी हो सकती है। पोर्न स्टार मामले में ट्रंप पर मुकदमा चलेगा। ये मुकदमा 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान किए जाने के मामले में चलेगा। इस मुकदमे में ट्रंप किन आरोपों का सामना करेंगे, इसकी जानकारी फ़िलहाल नहीं दी गई है। ट्रंप पर मुक़दमा चलने का रास्ता ज्यूरी की वोटिंग के बाद संभव हुआ है।

76 साल के ट्रंप इस मामले में खुद पर लगते आरोपों को ख़ारिज करते रहे हैं। ट्रंप पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमा चलेगा। ट्रंप फ़्लोरिडा में रहते हैं और माना जा रहा है कि कोर्ट में पहली सुनवाई के लिए वो कोर्ट आ सकते हैं। ट्रंप की डिफेंस टीम के मुताबिक़, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अगले हफ़्ते सरेंडर कर सकते हैं।

अमेरिका की सीक्रेट सर्विस को कोर्ट में ट्रंप की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मिली है। जनवरी 2018 में अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक लेख प्रकाशित किया था। इसमें दावा किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के तत्कालीन वकील माइकल कोहेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक महीने पहले अक्टूबर 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1 लाख 30 हज़ार डॉलर का भुगतान किया था।

यह भी पढ़ें:  भूलकर भी शनिवार को ना खरीदें ये चीजें, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप

जर्नल के मुताबिक़, यह पैसा उस समझौते के तहत दिया गया था, जिसके मुताबिक़ उन्हें ट्रंप के साथ अपने अफ़ेयर की बात सार्वजनिक नहीं करनी थी। क़ानूनी तौर पर यह भुगतान अवैध नहीं था लेकिन जब ट्रंप ने कोहेन को भुगतान किया तो उसे लीगल फ़ीस के रूप में दर्ज किया। न्यूयार्क प्रशासन के वकीलों के मुताबिक़, यह ट्रंप की ओर से अपने दस्तावेज़ों के साथ हेरफेर करने का मामला है, जो न्यूयॉर्क में एक आपराधिक कृत्य है।

सरकारी वकील इस मामले में ट्रंप पर चुनाव से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप भी लगा सकते हैं क्योंकि ट्रंप की ओर से स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए भुगतान को छिपाने की कोशिश इसलिए की गई थी ताकि वह मतदाताओं से अपने और डेनियल्स के बीच रिश्ते को छिपा सकें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली पदयात्रा, मेयर ने किया पेड़ लगाने का आह्वान

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  बदलापुर यौन शोषण मामले का उच्च न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =