Mamata banerjee

ममता ने रावण, दुर्योधन, दुःशासन से की मोदी सरकार की तुलना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तुलना 10 सिर वाले रावण से की है। यही नहीं बल्कि भाजपा की तुलना ‘दुशासन’ और ‘दुर्योधन’ से करते हुए उन्होंने कहा, “मैं भारत के सभी राजनीतिक दलों से इस ‘दुशासन’ भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करती हूं। भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए ‘दुर्योधन’ के रूप में इस भाजपा को सत्ता से हटाना चाहिए।

ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिए गए ‘दिल्ली चलो’ को दोहराते हुए कहा कि अब बहुत हो गया, बीजेपी को दिल्ली की गद्दी से हटाना बेहद जरूरी हो गया है. बंगाल की कमान संभालने वाली ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों द्वारा चलाए जा रहे राज्यों के प्रति शत्रुता का रवैया अपनाकर लगातार भेदभाव कर रही है और अब इसे खत्म करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें:  शुभेंदु ने ममता बनर्जी को इस सीट पर चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

मोदी सरकार के कथित भेदभाव के खिलाफ धरने पर बैठीं तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल और देश की जनता से अपील की कि एकबार फिर वही समय आ गया है जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेज़ों को उखाड़ फेंकने के लिए दिल्ली चलो का नारा दिया था। आज के माहौल को देखते हुए हमें फिर से दिल्ली की ओर कूच करना होगा और बीजेपी को केंद्र की राजनीति से बेदखल करना होगा।

इससे एक दिन पहले ममता बनर्जी ने आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस सहित देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से लड़ने का आह्वान किया, जबकि पूर्व में वह कांग्रेस और भाजपा से बराबर दूरी बनाकर रखती थीं।

ममता बनर्जी ने कहा कि अब बीजेपी को किसी भी कीमत पर रोकना होगा, नहीं तो इससे संघवाद खत्म हो जाएगा और उसके बाद कोई राज्य या पार्टी नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से दिल्ली की सरकार चला रही है और खुद को संत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।”

यह भी पढ़ें:  क्या औरतों के पेट में कोई बात हजम नहीं होती??
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया तस्कर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + five =