पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती 

Kolkata Desk : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक बुद्धदेव बाबू के ऑक्सीजन लेवल में आज सुबह से ही गिरावट आ रही थी। ऑक्सीजन का स्तर 60-61 तक गिर जा रहा है। कुछ दिन पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना से आक्रांत हुए थे, परन्तु अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते थे बुद्धदेव बाबू अतः घर पर ही उनकी चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी।

आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे एम्बुलेंस पान एवेन्यू स्थित बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री को दोपहर 12 बजे दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक बुद्धदेव भट्टाचार्य को इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि 17 मई को बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य कोरोना से आक्रांत हुए थे। तभी पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की गई थी परंतु बुद्धदेव भट्टाचार्य घर पर ही इलाज कराना चाहते थे।

अतः सिर्फ उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीरा सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटी। डॉक्टरों ने कहा कि बुद्धदेव भट्टाचार्य की शारीरिक स्थिति में पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। उन्हें बायपैप के सहारे रखा गया था। हालांकि आज सुबह अचानक से स्थिति गंभीर हो गई फलस्वरूप डॉक्टरों की सलाह पर कोई और जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *