Train

चक्रवाती तूफान यास की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा जाने वाली ये ट्रेनें हुईं Cancel

National Desk : मौसम विभाग की ओर से 26 मई को ओडिशा (Odisha) के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान यास (Cyclone YAAS) के आने की चेतावनी देने के बाद से रेलवे पूरी तरह से अलर्ट है यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railways) ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को और रद्द करने का फैसला किया हैै।

यह स्पेशल ट्रेनें पश्चिम बंगाल को जाने वाली ट्रेनें है. इनको 25, 26, 27 और 31 मई को रद्द रखा जाएगा जोकि अजमेर, सियालदह, हावड़ा, कोलकाता, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर के बीच संचालित होती हैं। इससे पहले जो 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया था वह ओडिशा जाने वाली ट्रेनें थी। जोकि पुरी, अजमेर, जोधपुर आदि के बीच संचालित होनी थी। इन सभी ट्रेनों 24, 26 और 29 मई की अलग-अलग तारीखों के बीच रद्द करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है..

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ओडिशा के तटीय क्षेत्र में चक्रवात यास (Cyclone YAAS) के आने को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर और 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ये सभी रेलसेवाएं प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  हिमालया बेबी केयर ने शुरू किया #GentleAsDad अभियान

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी सं. 02988, अजमेर-सियालदाह स्पेशल दिनांक 25.05.2021 व 26.05.2021 को रद्द रहेगी।
2. गाडी सं. 02987, सियालदाह-अजमेर स्पेशल दिनांक 26.05.2021 व 27.05.2021 को रद्द रहेगी।
3. गाडी सं. 02386, जोधपुर-हावड़ा स्पेशल दिनांक 25.05.2021 को रद्द रहेगी।
4. गाडी सं. 02385, हावड़ा-जोधपुर स्पेशल दिनांक 26.05.2021 को रद्द रहेगी।
5. गाडी सं. 02315, कोलकाता-उदयपुर स्पेशल दिनांक 27.05.2021 को रद्द रहेगी।
6. गाडी सं. 02316, उदयपुर-कोलकाता स्पेशल दिनांक 31.05.2021 को रद्द रहेगी।
पहले ये ट्रेनें की जा चुकी हैं रद्द
1. गाडी सं. 02037, पुरी-अजमेर स्पेशल दिनांक 24.05.2021 को रद्द रहेगी।
2. गाडी सं. 02038, अजमेर-पुरी स्पेशल दिनांक 25.05.2021 को रद्द रहेगी।
3. गाडी सं. 02093, पुरी-जोधपुर स्पेशल दिनांक 26.05.2021 को रद्द रहेगी।
4. गाडी सं. 02094, जोधपुर-पुरी स्पेशल दिनांक 29.05.2021 को रद्द रहेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  एमपी डांस एकेडमी ने की कांवरियों की सेवा

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : वेतन वृद्धि की मांग पर वेस्ट बंगाल सिक्योरिटी वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =