Assam flood

असम में बाढ़ का कहर, हजारों गांव पानी में, 4 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ से कई इलाकों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के 24 जून की शाम को जारी की गई दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार इस समय राज्य के 15 ज़िलों के 1 हज़ार 118 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल यह प्रथम चरण की बाढ़ है, जिसमें 4 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़ के कारण कुल 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

असम सरकार ने बेघर हुए लोगों के लिए 101 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जबकि 119 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। आपदा विभाग की एक जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण अपना घर-बार गंवा चुके 81 हज़ार 352 लोग इन राहत शिविरों में रह रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात कर उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि असम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और मैंने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात की है तथा उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:  Lust Stories 2 || फैमिली के साथ बोल्ड सीन नहीं देख पातीं तमन्ना भाटिया

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें पहले से ही वहां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं तथा जरूरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार संकट की घड़ी में हमेशा असम के लोगों के साथ खड़ी रही है और केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हर तरह की मदद पहुंचाई जाएगी।उल्लेखनीय है कि असम में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आईएमएफ ने भारत के लिए विकास दर का अनुमान घटा कर 6.1% किया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  मकर संक्रांति 2022 पर बन रहे हैं शुभ फलदायी संयोग, जाने सबकुछ

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − four =