Kolkata Tea Stall

ख़बर कालकतिया || साहब! चाय की दुकान में न करें राजनीतिक बहसबाजी

  • कोलकाता में चाय की दुकान में पोस्टर चिपकाकर दम्पति ने किया अनुरोध

कोलकाता। पंचायत चुनाव का माहौल है। गली व नुक्कड़ पर चाय की दुकानों पर सुबह-शाम राजनीति की बातें होती रहती है। बातों बातों में विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में भीड़ भी जाते हैं। इससे बचने के लिए पश्चिम बंगाल के बर्दमान में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी चाय की दुकान में पोस्टर चिपका कर अनुरोध किया है है, उनकी छोटी सी चाय की दुकान में कोई भी राजनीतिक चर्चा न करे। दुर्जय मंडल और भारती मंडल लगभग 43 वर्षों से बर्दवान 2-ब्लॉक के पुराने बस स्टैंड पर चाय की दुकान चला रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने इस तरह का पोस्टर लगाया था। दंपत्ति ने बताया कि उनकी चाय की दुकान पर सुबह से ही कई तरह के लोग आते हैं. लोगों में विभिन्न दलों को लेकर राजनीतिक चर्चा होती रहती है । किसी बात को लेकर राजनीतिक दलों के समर्थकों में मतभेद बढ़ने लगते हैं। देखते ही देखते दोनों में विवाद हो जाता है। इससे बचने के लिए उनलोगों ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें:  शुभेंदु पर गृहमंत्री की फटकार का असर नहीं, सभा के पोस्टर में नहीं लगाई दिलीप घोष की तस्वीर

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल हो चुके हैं। अब चारो ओर राजनीतिक दलों के समर्थकों में जीत हार को लेकर चर्चा चल रही है। चाय दुकान में राजनीतिक बहसबाजी आम है। दुर्जय कहते हैं, हमारा एक ही बेटा है। वह विकलांग है। सुबह से रात तक हम दोनों दुकान के कार्यों में व्यस्त रहते हैं। हम नहीं चाहते कि राजनीतिक चर्चाओं से दुकान की शांति भंग हो। अगर खरीददारों की संख्या कम हो गई तो हम मुसीबत में पड़ जाएंगे।’ इसलिए मैंने ये पोस्टर लगाया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हथियार के साथ सीएम आवास में घुस रहा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − five =