केरिपू बल द्वारा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ 2.0 तथा वॉकथॉन आज़ादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, द्वारा साल्टलेक में फिट इण्डिया फ्रीडम रन “आजादी के अमृत महोत्सव” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल सेक्टर, केरिपू बल द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ एवं वॉकथॉन का प्रारंभ किया। यह महोत्सव 13 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2021 तक चलेगा, यह कार्यक्रम इसी का एक अंश है। इस महोत्सव में बल के अधिकारियों, कार्मिकों तथा उनके परिवार जन ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा इस दौड़ को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ 2.0 को प्रारंभ करने से पूर्व मुख्य अतिथि मनोज कुमार दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल सेक्टर, केरिपु बल, कोलकाता ने “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर उपस्थिति सभी अधिकारियों एवं जवानों के स्वास्थ के प्रति जागरूकता उत्पन्न की तथा अपने ओजस्वी व उर्जावान भाषण से सबके मनोबल को बढाया, जिसके परिणाम स्वरुप सभी धावकों ने अत्यंत जोश के साथ दौड़ते हुए दौड़ को सफल बनाया।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सेक्टर मुख्यालय के अन्य कार्मिक के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीगण जिनमें सुब्रत कुमार मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक, विद्युत सेनगुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, शजे. पी.के राय, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं मंध्य अंचल केरिपु बल के बी.डी. दास, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं सिगनल रेंज के राजेश कुमार सहाय, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा परिवारगण भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *