Horo

19 फरवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
19 फरवरी 2023, रविवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप की दबी हुई कोई प्रतिभा या बात लोगों के समक्ष उजागर होगी। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। मन मुटाव का अन्त होगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी या आवश्यक पकवान में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज दिनचर्या की गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने के लिए समय व्यतीत करेंगे तथा अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। मनोरंजन और मौज मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे। बाहर खाना खाने से बचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका समय आपके साथ है। किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, इसलिए उसे वसूल करने में अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें। आज रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती हैं। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका समय मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता व थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दबाजी की बजाय गंभीरता व सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम को पूरी लगन से करने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी पीने में कंजूसी न बरतें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी ऊर्जा आपको औरों से बेहतर बनने में पूर्ण मदद करेगी। पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने तथा शॉपिंग वगैराह करने में समय व्यतीत होगा। आज रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकालेंगे। घर में रिश्तेदारों का भी आगमन होगा। मन शान्त रखने की कोशिश करना आसान होगा।

यह भी पढ़ें:  07 सितंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप मेहनतकश रहेंगे व पूरा लाभ भी मिलेगा। दोपहर बाद लाभदायक स्थितियां बन रही है, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे करने संबंधी रूपरेखा बना लें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन राहतभरा होगा व मानसिक शांति रहेगी। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं के सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए बाहर व धूप में घूमने से परहेज करें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार फलदायक होगा। व्यस्त रहने से समय का सदुपयोग होगा। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कर्जा ना लें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप मानसिक दृष्टि से विशेष राहत महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। और उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। तबीयत शरीरानुकूल रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप आराम की तलाश कर सकते हैं। व्यापार में भी कार्यभार की बहुत अधिकता रहेगी और अधिक मेहनत तथा परिणाम सामान्य ही हासिल होंगे। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती हैं। इसलिए अधूरे कार्य अवश्य पूर्ण कर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें:  07 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप गौरान्वित महसूस करेंगे। आपके सकारात्मक तथा सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार तथा समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है, तो आज उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तबीयत सम्बन्धित बात को नजरअंदाज न करें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य आपके और भी साथ है इसलिए आज आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। अपना अधिक समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पांचांग।।
19 फरवरी 2023, रविवार
हिन्दी माह फाल्गुन

तिथि चतुर्दशी 04:17:44pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र श्रवण 02:42:50pm
योग वरियान 03:17:55pm
करण शकुनी 04:17:44pm
करण चतुष्पद 02:25:25am

चन्द्र राशि मकर till 01:13:11am
चन्द्र राशि कुम्भ from 01:13:11am
सूर्य राशि कुम्भ
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079
शक संवत 1944

वाराणसी
सूर्योदय 06:31:16am
सूर्यास्त 05:52:44pm
चंद्रास्त 04:53:50 pm
चंद्रोदय 06:29:16am
सूर्योदय
लग्न कुम्भ 5°56′, 305°56′
सूर्य नक्षत्र धनिष्ठा
चन्द्र नक्षत्र श्रवण

यह भी पढ़ें:  14 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
खे श्रवण 09:27:46am
खो श्रवण 02:42:50pm
गा धनिष्ठा 07:57:55pm
गी धनिष्ठा 01:13:11am
गु धनिष्ठा 06:28:51am

आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *