ओडिशा जा रहे विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  कोलकाता से ओडिशा जाने वाले एक विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार यात्रियों ने दावा किया कि जब विमान उड़ान भर रहा था तब उन्होंने कुछ फटने की आवाज सुनी।

कोलकाता-भुवनेश्वर-बेंगलुरु जाने वाले विमान ने सोमवार शाम 5:10 बजे यहां हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यात्रियों के मुताबिक, शाम करीब 5: 40 बजे जब विमान हवा में था तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। एक अधिकारी ने मंगलवार सुबह कहा, इसके बाद पायलट ने हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि विमान शाम करीब छह बजे सुरक्षित कोलकाता लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी के इंजीनियर और अन्य कर्मचारी तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों ने दूसरे विमान की व्यवस्था की, जिसने सभी यात्रियों को लेकर रात आठ बजे उड़ान भरी और ओडिशा सुरक्षित पहुंचाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *