दुर्गापुर : विश्व हिंदी दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती/युवा दिवस के अवसर आयोजित होगा हिंदी चेतना दौड़

दुर्गापुर। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा विश्व हिंदी दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती/युवा दिवस के अवसर पर आयोजित हिंदी चेतना दौड़ 12 जनवरी 2024 शुक्रवार सुबह 8 बजे से भिरिंगी मोड़ से आरंभ होकर आनंद गोपाल मुखर्जी सरणी, पांच माथा मोड़, अकबर रोड, कनिष्क रोड, नेताजी भवन, ‘ए’ जोन पेट्रोल पंप होते हुए राजेन्द्र भवन (राम मोहन एवेन्यू, दुर्गापुर) तक पहुंच कर समापन होगा।

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए – 12/01/2024 सुबह 07: 00 बजे से।
स्थान – भिरंगी मोड़, दुर्गापुर
दौड़ आरंभ – सुबह 08.00 बजे से।
सभी स्वस्थ महिला और पुरुष इसमें भाग ले सकेंगे। दौड़ पूरी होने के बाद राजेन्द्र भवन में धावकों के लिए सड़क यातायात सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच
पं. संख्या S/5596/2019
16/1, अकबर रोड, दुर्गापुर-713204

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *