IMG 20230929

Durga Puja 2023 : “तीन चाकार गोलपो” थीम पर आधारित पंडाल बनाएगी हाजरा पार्क दुर्गोत्सव कमेटी

कोलकाता : हाजरा पार्क दुर्गोत्सव कमेटी दुर्गा पूजा में हर साल अपने नए आइडिया पर आधारित नए थीम पर मंडप का निर्माण कर दर्शकों को आश्चर्यचकित करती रहती है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दक्षिण कोलकाता की यह पूजा कमेटी एक आकर्षक थीम ‘तीन चाकार गोलपो’ (3 पहियों की कहानी) थीम पर मंडप का निर्माण करने की घोषणा की गई। यह थीम एक ऑटोरिक्शा चालक पर आधारित है।

इस वर्ष 81वें वर्ष में यह पूजा कमेटी दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। यह पूजा हाजरा क्रॉसिंग (जतिन दास पार्क के अंदर) स्थित है। थीम लॉन्च के मौके पर कमेटी की ओर से कोलकाता के 10 ऑटोरिक्शा चालकों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर समाज में हर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों, जिनमे श्री शोवनदेव चट्टोपाध्याय (कृषि मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार) के साथ हाजरा पार्क दुर्गोत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव श्री सायन देब चटर्जी के साथ समाज के कई अन्य सम्मानित अतिथि मौजूद थे।

मीडिया से बात करते हुए हाजरा पार्क दुर्गोत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव सायन देब चटर्जी ने कहा, सिटी ऑफ जॉय कहलाने वाला यह शहर कोलकाता, जो समय के साथ ताल में ताल मिलाकर लगातार विकसित हो रहा है। हमने पीछे हटना और पीछे देखना नहीं सीखा है। हमारे साथ हमारे आसपास रहनेवाले ऑटोरिक्शा चालक एक माता-पिता, जीवनसाथी या फिर एक बेटे के रूप में विभिन्न भूमिकाएँ निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का करेंगे उद्घाटन

IMG-20230929-WA0016वे तीन पहियों वाले ऑटोरिक्शा चालक के रूप में एक और अहम भूमिका निभाकर हर रोज हमे गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। वे दिन-रात मेहनत करके मामूली रकम कमाते हैं, लेकिन वे जानते हैं कि उनके पास जो कुछ भी है, उससे अपने माता-पिता और बच्चों को कैसे खुश रखना है।

हर रात वे अपने फटे कंबल ओढ़कर सोते हुए एक दिन लाखों कमाने का सपना देखने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। इन्हीं ऑटोरिक्शा चालकों पर यह थीम और मंडप सज्जा के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी को परिवार और दोस्तों के साथ पूजा में आने के लिए आमंत्रित किया।

हाजरा पार्क दुर्गोत्सव के बारे में:
हाजरा पार्क में पूजा का अपना महत्व और गौरव है। पहले यह पूजा भवानीपुर में आयोजित की जाती थी। 1945 में हाजरा पार्क में यह स्थानांतरित की गई। अब पिछड़े वर्ग के लोग भी इस पूजा में स्वतंत्र रूप से भाग ले सकते है। आज भी एक परंपरा के रूप में समिति के सदस्यों द्वारा हर वर्ष लगभग 1000 हरिजनों को बैठाकर उन्हें भोग एवं प्रसाद परोसा जाता है। यह उन पीढ़ियों के सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने वर्षों से हमारे शहर को साफ रखा है। जिनके कारण हीं हम स्वस्थ वातावरण में रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  अलीपुरद्वार: दिन के उजाले में गांव में घुस आया 30 जंगली हाथियों का एक समूह
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मनरेगा मामले में ईडी की छापेमारी पर तृणमूल ने दी ये प्रतिक्रिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =