IMG 20230929 WA0013

खड़गपुर : थैलेसीमिया शिविर में समाज को किया जागरूक

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : मेदिनीपुर ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स एसोसिएशन (एमएएसए) की पहल के तहत, डॉन बॉस्को स्कूल खड़गपुर इंटरनेशनल के प्रबंधन और मेदिनीपुर जिला स्वैच्छिक रक्तदाता फोरम के सहयोग से शुक्रवार को स्कूल हॉल थैलेसीमिया जागरूकता शिविर
आयोजित किया गया। उद्घाटन भाषण में मासा के सचिव गौतम भकत ने कहा कि मेदिनीपुर ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स एसोसिएशन ने इस शिविर का आयोजन मुख्य रूप से यह ध्यान में रखते हुए किया है कि छात्र इस घातक बीमारी के बारे में जागरूक हो सकें।

डॉन बॉस्को स्कूल की ओर से प्रिंसिपल आर.के.मोसेस ने सदस्यों और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और अपना संबोधन दिया। शिविर के मुख्य वक्ता मेदिनीपुर वालंटरी ब्लड डोनर्स फोरम के सचिव असीम धर ने थैलेसीमिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विस्तार से समझाते हुए सभी को जागरूक किया कि कैसे जागरूकता से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

खड़गपुर सेंट जॉन्स एम्बुलेंस डिविजनल कमांडर असीम नाथ, पश्चिम मेदिनीपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रमुख उद्यमी और परोपकारी चंदन बसु, सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक सुदीप कुमार खांडा, अध्यक्ष अभिजीत डे, सौमेंद्र बेरा, सुजाता सामंत दोलाई, जिया परवीन, सुसमीत भकत, दयामय प्रमाणिक आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  कैटरीना से लेकर अलंकृता सहाय और दीपिका पादुकोण तकः बिजनेस में भी नंबर 1

IMG-20230929-WA0014मासा की ओर से अध्यक्ष अभिजीत डे और सचिव गौतम भक्त ने इतनी सुंदर व्यवस्था के लिए डॉन बॉस्को स्कूल के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। शिविर में विद्यालय के कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। प्रिंसिपल आरके मोसेस ने सभी को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया और भविष्य में मासा के साथ और भी नए कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  "भारत में बेरोजगारी दर 6 साल में सबसे निचले स्तर पर है"
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 17 =