
।।जीवन का रहस्य।।
डॉ. आर.बी. दास
क्या खोजते हो दुनियां में,
जब सब कुछ तेरे अंदर है।
क्यों देखते हो औरों में,
जब तेरा मन ही दर्पण है।
दुनियां बस एक दौर नही,
तू भी अश्व नही हो धावक।
रुक कर खुद से बातें कर लो,
अंतर मन को शांत तो कर लो।
सपनों की गहराई समझो,
अपने अंदर की अच्छाई समझो।
स्वाध्याय की आदत डालो,
जीवन को तुम खुल कर जी लो।
आलस्य तुम्हारा दुश्मन है,
पुरुषार्थ को अपना दोस्त बनालो।
जीवन का ये रहस्य समझ लो,
और खुशियों से तुम नाता जोड़ो।

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।