
।।जो दिल कहे।।
डॉ. आर.बी. दास
जिंदगी में कोई साथ दे या ना दे,
मगर चलो उसी राह पर, जो दिल कहे।
ये दुनियां कहेगी हमे बुरा बोलने को,
मगर हमेशा बोलो वही, जो दिल कहे।
जिंदगी की राह में मिलेंगे कई बहकावी,
मगर सफर में सुनिए उसकी, जो दिल कहे।
अभी कई आयेंगे हमे बर्बाद करने वाले,
मगर हमें संभलना है उससे जो दिल कहे।
करने के लिए तो बहुत कुछ है जहां में,
मगर हमें हमेशा करना वही, जो दिल कहे…।

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।