9d612f1b 0942 4d27 99d6 a0367ae3925e

कोरोना के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. अश्वनी कुमार दुबे कर्म योद्धा सम्मान से सम्मानित

मध्य प्रदेश, छतरपुर : दैनिक भास्कर कर्म योद्धा सम्मान समारोह 2021 में कोरोनाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर डॉ. अश्वनी कुमार दुबे को गोपाल भार्गव, माननीय कैबिनेट मंत्री, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री जी अपने संबोधन में कहा कि ऐसे योद्धाओं को देवदूत के रूप में माना जाना चाहिए जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा कर कोरोना से संक्रमित पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिवार की सुरक्षा की एवं उनका सहयोग किया।

विगत 2 वर्षों में कोरोना काल के दौरान जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है उनके अंतिम संस्कार के लिए जब उनके परिवार के सदस्य सामने नहीं आए तो इन योद्धाओं के द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया। बहुत से मामले ऐसे भी पाए गए जिनमें कोरोना के संक्रमण के बाद लोगों ने अपनों को दूर कर लिया ऐसे समय में ये कोरोना योद्धा मैदान में डटे रहे। अपनी जान की परवाह किए बिना इन कोरोना योद्धाओं ने अपने मानव धर्म को निभाया और समाज में एक नई मिसाल कायम की। समाज में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए जिसमें सहयोग करने वालों का धन्यवाद अदा किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  परीक्षण शिविर में 125 मरीजों की आंखों की हुई जांच

इस अवसर पर ललिता यादव पूर्व मंत्री, शीलेंद्र सिंह कलेक्टर, छतरपुर एसपी, मलखान सिंह जिला अध्यक्ष तथा शहर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कोरोना महामारी के दौरान इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों ने पूरे समाज के बीच जनसहयोग का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है आप एक ऐसे कर्म योद्धा है जिनसे हमारी नई पीढ़ी सदैव प्रेरित होती रहेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आख़िर इंसान को हो क्या गया है? - डॉ. विक्रम चौरसिया मैत्रेय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − seventeen =