Vlcsnap 2024 04 14 12h36m18s129

नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए देबराज बर्मन ने किया चुनाव प्रचार

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी। शनिवार की सुबह सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित वाम उम्मीदवार देबराज बर्मन ने जलपाईगुड़ी राजगंज ब्लॉक में आज अपना चुनाव प्रचार किया।

देबराज बर्मन ने जलपाईगुड़ी राजगंज ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में बाजारों, दुकानों, गलियों में जाकर लोगों से अपने लिए वोट माँगा।

जयंत कुमार रॉय के समर्थन में हुई पथ सभा

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है. सभी पार्टियां पूरी जोर लगा रही है, बीजेपी भी प्रचार में पीछे नहीं है। जलपाईगुड़ी भाजपा प्रत्याशी व सांसद जयंत कुमार रॉय के समर्थन में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात शहर के कदमतला, नेताजीपारा इलाके में वोट के लिए प्रचार किया। पथ सभा के जरिए लोगों से जयंत रॉय के समर्थन में वोट देने का अनुरोध किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =