IMG 20220405 WA0009

क्रॉम्पटन ने नए आईओटी-सक्षम साइलेंटप्रो ब्लॉसम सीलिंग पंखे लॉन्च किए

  • स्टाइल, साइलेंस और बचत का एक शानदार संयोजन
  • एक भव्य आयोजन में, क्रॉम्पटन ने अपने व्यापार भागीदारों और डीलरों के लिए अपने विशिष्ट और उत्कृष्ट सीलिंग पंखों के संग्रह का अनावरण किया

कोलकाता: आपके सपनों की सजावट को पूरा करने के उद्देश्य से, सीलिंग पंखों की श्रेणी में भारतीय बाजार का नेतृत्व करने वाली कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपने खूबसूरत प्रीमियम सीलिंग पंखों की सीरीज – साइलेंटप्रो ब्लॉसम स्मार्ट सीलिंग पंखे को लॉन्च किया है। इस नवीनतम डिजाइन को क्रॉम्पटन के फैन्स हेड, रंगराजन श्रीराम द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया था, जिसे विशेष रूप से कंपनी के व्यापार भागीदारों और डीलरों के लिए आयोजित किया गया था।

प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ जीवंत डिजाइनों में विशेष रुप से प्रदर्शित और 52dB पर दोगुना से अधिक की शांति के साथ, क्रॉम्पटन का नवीनतम उत्पाद आपको बेजोड़ आराम और ऊर्जा बचत का अनुभव करने में मदद करेगा। घर अब हमारे लिए नए स्थान बन गए हैं जिन्हें विशेष रूप से नए मानदंड में आराम और जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया है और इससे कमरों को नए सिरे से तैयार करने की मांग बढ़ गई है। अधिकांश उपभोक्ता अब अपने सजावट के हर पहलू पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहे हैं।

छत के पंखे न केवल हवा प्रदान करते हुए सुकून देते हैं बल्कि अब ये साज सज्जा और डिजाइन का एक सचेत विकल्प भी बन गए हैं। इसलिए, आज पंखों में आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) से लेकर साइलेंस तक कई प्रकार की तकनीकी प्रगति उपलब्ध हैं जो अधिकतम आराम और सुविधा प्रदान करती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, पंखों के नवाचार में अग्रणी, क्रॉम्पटन सुनिश्चित करता है कि इसका नवीनतम उद्योग-अग्रणी पंखा आपके घर का हिस्सा बने जो प्रत्येक उपभोक्ता के लिए जीवन की गुणवत्ता को और बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें:  पूर्वी भारत देश में उर्वरक की मांग बढ़ाने वाला इंजन : कनोडिया

क्रॉम्पटन ने अपने नवीनतम साइलेंटप्रो ब्लॉसम स्मार्ट का अनावरण किया है जो प्राकृतिक वनस्पतियों से प्रेरित है और इसे आपकी पसंद को नया आकार देने के मकसद से तैयार किया गया है! बेहतर एयर डिलीवरी, आकर्षक डिजाइन संयोजन और ऊर्जा दक्षता का वादा करते हुए, यह सीलिंग पंखा अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट और आईओटी सुविधाओं से भी लैस है, जो इसे भारतीय घरों में आधुनिक समय की आवश्यकता बनाता है। यह पंखें आपके बिलों में काफी कटौती कर सकते हैं। स्मार्ट संचालन को माईक्रॉम्पटन ऐप या वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल होम या अमेज़न एलेक्सा के माध्यम से भी नियंत्रित किया जा सकता है, जो इसे अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाता है।

क्रॉम्पटन के साइलेंटप्रो ब्लॉसम की नवीनतम विशेषताओं में शामिल हैं:

• स्ट्राइकिंग फ्लुइडिक डिजाइन – इसे एक आकर्षक भावना के साथ डिजाइन किया गया है जो न केवल बेहतर हवाई सुकून प्रदान करता है बल्कि आपके घर में स्पॉटलाइट डेकोर के रूप में एक स्थायी आकर्षक छाप भी छोड़ता है।

• मूड लाइटिंग के साथ कमरे को रोशन करें – एक ऐसे पंखे का अनुभव करें जो माय क्रॉम्पटन ऐप के माध्यम से वार्म लाइट, न्यूट्रल लाइट और कूल लाइट के बीच स्विच करने के लिए अविश्वसनीय अंडर-लाइटिंग के साथ आपके कमरे के मूड को सबसे अच्छी तरह से परिभाषित करता है। आप ब्राइटनेस स्केल का उपयोग करके अपनी सुविधा के आधार पर प्रकाश की तीव्रता को भी समायोजित कर सकते हैं।

• 2X साइलेंट – पारंपरिक पंखे की तुलना में 10-12 डेसिबल कम पर संचालित, साइलेंटप्रो ब्लॉसम 52dB के फुसफुसाते शोर स्तर पर किसी भी पंखे की तुलना में 2X गुना अधिक शांत (साइलेंट) है जो एक शांत वातावरण सुनिश्चित करता है।

• स्मार्ट और कनेक्टेड – पंखे को अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट जैसे वॉयस-नियंत्रित उपकरणों से जोड़ा जा सकता है। आप ब्रीज़ मोड, टाइमर, शेड्यूलर, रेगुलेटर और स्लीप मोड जैसी आईओटी या इंटरनेट ऑफ थिंग्स सुविधाओं की विस्तृत श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं जिन्हें अमेज़न एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट से जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  मोटो जी30, मोटो जी10 पावर क्वॉड रियर कैमरों के साथ लॉन्च, अधिक फीचर जानने को क्लिक करें

• 5 स्टार रेटेड फैन – 5 स्टार रेटिंग और एक्टिव बीएलडीसी टेक्नोलॉजी के साथ साइलेंटप्रो ब्लॉसम 50% ऊर्जा बचत के साथ-साथ वाइड रेंज वोल्टेज (90V-300V) और इनपुट पावर का 98% प्रभावी उपयोग प्रदान करता है।

• टेलीस्कोपिक माउंटिंग – ये पंखे पहले कभी नहीं देखे गए सीलिंग एडजस्टेबल टेलीस्कोपिक माउंटिंग के साथ आते हैं जो अलग-अलग सीलिंग डिज़ाइनों में फिट होते हैं और हमारे घरों के सौंदर्य में चार-चांद लगाते हैं।

• वारंटी – पारंपरिक पंखे में 2 साल की वारंटी की तुलना में 5 साल की वारंटी।

कंपनी की नवीनतम रेंज के बारे में बताते हुए रंगराजन श्रीराम, वाइस प्रेसिडेंट-फैंस, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने कहा, “क्रॉम्पटन में हमने हमेशा परेशानीरहित लेकिन सार्थक नवाचारों के बीच सही संतुलन बनाने का लक्ष्यि तय किया है। साथ ही हम श्रेणी में सर्वोत्तहम एवं उन्नेत उपकरण बनाते हैं। लगभग 2 वर्षों के बाद, हमें अपने डीलरों और व्यापार भागीदारों के लिए बड़े पैमाने पर पंखों की एक श्रृंखला पेश करते हुए खुशी हो रही है, जिससे हमें उनके साथ फिर से जुड़ने में मदद मिलेगी। हमारे कार्यक्रम ने न केवल हमारे नवीनतम नवाचार को उजागर किया बल्कि हमें अपने चैनल भागीदारों को हमारे गोवा कारखाने में नए-नए अपग्रेड और ऑटोमेशन दिखाने में सक्षम बनाया है।’’

उन्होंने आगे कहा, “गर्मियों का मौसम शुरू होते ही, भीषण गर्मी से छत के पंखे हमें सुकून देते हैं। इसलिए, इस स्थिति को समझते हुए और स्टाइल, साइलेंस और बचत के समाधान प्रदान करते हुए, हम आईओटी सक्षम साइलेंटप्रो ब्लॉसम पंखों की अपनी सबसे स्टाइलिश रेंज लॉन्च करके उत्साेहित हैं। बिना शोर किए हुए चलने के साथ-साथ 50% ऊर्जा बचत को सक्षम करने के लिए, यह नई खोज आधुनिक समय के उपभोक्ताओं के लिए आदर्श खरीदारी है जो सौंदर्य सजावट, सार्थक खरीदारी और जिम्मेदार विकल्पों को देख रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:  शेयर बाजार गिरावट में, सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *